WrestleMania में होने वाले रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के मैच की पांच बड़ी भविष्यवाणी

रोमन रेंस ने मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतकर ब्रॉक लैसनर के टाइटल के लिए खुद को नंबर 1 कंटेंडर बना लिया था। वो अब रैसलमेनिया पर ब्रॉक लैसनर से लड़ेंगे। इस समय की कहानी के मद्देनजर और ये भी देखते हुए कि अभी तक ब्रॉक द्वारा UFC जाने की खबर सत्यापित नहीं हुई है, ये हैं हमारी नज़र में इन दोनों के बीच होने वाले मैच की 5 संभावनाएं:

Ad

5 ब्रॉक रेंस को बहुत पीटे

वैसे तो ये सबसे कम संभावित निर्णयों में से है, पर ये भी हो सकता है। क्या हो अगर लैसनर अपना कॉन्ट्रैक्ट बढ़वा लें और क्रिएटिव उन्हें ही चैंपियन बनाए रखना चाहे। अगर ऐसा होता है तो ये रोमन द्वारा यूनिवर्सल टाइटल पाने का दूसरा विफल प्रयास होगा, लेकिन ऐसा होना भी WWE के टॉप रैसलर के लिए काफी कम है।

4 न्यू ओरलिंस स्क्रू जॉब?

ऐसा होने की संभावनाएं कम है, लेकिन कुछ भी कहा नहीं जा सकता और वैसे भी कोई भी पब्लिसिटी तो अच्छी ही होती है। क्या हो अगर रोमन के सस्पेंड होने के बाद हेमन और लैसनर द्वारा WWE के लाकर रूम के प्रति दिए गए विचारों की वजह से विंस मैकमैहन लैसनर और हेमन को ही स्क्रू कर दें।एक हील रोमन भी एक अच्छा विकल्प है, खासकर अगर ऑथोरिटी साथ हो तो।

3 बॉबी लैश्ले का दखल देना

अब अगर लैसनर ये निर्णय लेते हैं कि वो WWE के साथ ही रहेंगे तो उन्हें एक ऐसा प्रतिद्वंद्वी भी चाहिए होगा जो इसके योग्य हो। क्या हो अगर WWE के साथ हाल में साइन कर चुके बॉबी लैश्ले आएं और रैसलमेनिया पर दखल दें, जिससे लैसनर के हाथों से चैंपियनशिप रोमन के पास चली जाए। ये लैसनर को भी कमजोर नहीं दिखाएगा और बॉबी लैश्ले तथा लैसनर के बीच एक फिउड की शुरुआत कर देगा। वैसे भी लैशली ने लैसनर के साथ लड़ने की इच्छा जताई थी।

2 शील्ड का फिर से एक साथ होना

पिछले साल दिसम्बर में डीन एक चोट लगने के कारण एक्शन से बाहर हो गए थे और क्या हो अगर रैसलमेनिया पर वो वापस आ जाएं। वैसे भी अगर इनके साथ साथ पूरा शील्ड पुनर्गठित हो जाए तो ये फैंस को उत्साहित कर देगा। एक हील चैंपियन के तौर पर रोमन अच्छे रहेंगे और अगर शील्ड की वजह से लैसनर हारते हैं तो ये उन्हें भी कमजोर नहीं दिखाएगा।

1 पॉल हेमन के दखल से लैसनर टाइटल हारते हैं और रोमन हील बन जाते हैं

इस सप्ताह रॉ पर हेमन ने ये कहा था कि अगर लैसनर रैसलमेनिया पर टाइटल हार जाते हैं तो वो WWE से अलग हो जाएंगे, पर उन्होंने खुद के बारे में कुछ नहीं कहा। क्या हो अगर हेमन रोमन की जगह लैसनर के साथ विश्वासघात करें और उसकी वजह से रेंस टाइटल जीत जाएं। WWE रोमन को अपनी कंपनी का चेहरा बनाना चाहती है और अगर उसके लिए रोमन-हेमन की ड्रीम टीम बन जाए तो ये बहुत ही अच्छा कदम होगा। लेखक: सागनिक मोंगा, अनुवादक: अमित शुक्ला

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications