रैसलिंग रिंग के अलावा इस समय ड्वेन "द रॉक" जॉनसन बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रहे हैं। उनकी रेटिंग सातवें आसमान पर है और इस साल वो $65 मिलियन कमा चुके हैं। इसलिए वो साल 2017 के दूसरे सबसे कामयाब सुपरस्टार हैं।
द रॉक को रैसलिंग रिंग में उतरे हुए भी करीब दो साल हो चुका है। इसलिए शायद उनके एक बार फिर रिंग में वापस लौटने का समय आ गया है। रैसलमेनिया 34 इसके लिए सही मंच होगा। रैसलिंग के सबसे बड़े मंच पर रॉक की वापसी का सभी को बेसब्री से इंतज़ार हैं।
लेकिन वापसी पर रॉक की भिड़ंत किस से होनी चाहिए? ये रहे इसके कुछ विकल्प।
#5 जॉन सीना
दर्शक "द फ्रेंचाइजी प्लेयर" बनाम "द ग्रेट वन" के बीच तीसरा संस्करण देखना चाहते हैं। अगर आपको याद नहीं तो बता दें कि रैसलमेनिया 28 और 29 पर दोनों स्टार्स की भिड़ंत हो चुकी हैं और स्कोर 1-1 पर टाई हुआ है। अगर रैसलमेनिया पर दोनों स्टार्स मौजूद रहे तो उनके बीच भिड़ंत होते सभी देखना पसंद करेंगे।
दोनों के बीच हमने बेहतरीन प्रोमो देखे थे। मजेदार बात ये है कि सीना जो खुद पार्ट टाइमर हैं, द रॉक को पार्ट टाइमर कहकर उनकी आलोचना किया करते थे। आज दोनों स्टार्स हॉलीवुड स्टार बन चुके हैं। लेकिन रैसलिंग के सबसे बड़े मंच पर दोनों स्टार्स की भिड़ंत देखने लायक होती है।
#4 द मिज़
![20-13-09-c115c-1513183185-500](http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-09-c115c-1513183185-500.jpg?w=190 190w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-09-c115c-1513183185-500.jpg?w=720 720w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-09-c115c-1513183185-500.jpg?w=640 640w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-09-c115c-1513183185-500.jpg?w=1045 1045w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-09-c115c-1513183185-500.jpg?w=1200 1200w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-09-c115c-1513183185-500.jpg?w=1460 1460w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-09-c115c-1513183185-500.jpg?w=1600 1600w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-09-c115c-1513183185-500.jpg 1920w)
जब बात हॉलीवुड स्टार्स की हो रही हो तो उसमें हमे द मिज़ का भी जिक्र करना चाहिए। द मिज़ भी इस समय किसी मूवी का हिस्सा हैं और अपने आप को जॉन सीना से बड़ा स्टार साबित करने में लगे हुए हैं। इसलिए द मिज़ और द रॉक की भिड़ंत काफी दिलचस्प होगी।
दोनों स्टार्स की माइक स्किल बेहतरीन हैं और जब वो प्रोमो देंगे तो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा। द मिज़ काफी समय से कंपनी के टॉप हील रह चुके हैं लेकिन उन्हें उतना महत्व नहीं मिला। रॉक के खिलाफ उनके काम के बाद उनमें काफी सुधार देखने मिल सकता है।
#3 ब्रॉक लैसनर
![20-13-26-e3590-1513183711-500](http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-26-e3590-1513183711-500.jpg?w=190 190w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-26-e3590-1513183711-500.jpg?w=720 720w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-26-e3590-1513183711-500.jpg?w=640 640w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-26-e3590-1513183711-500.jpg?w=1045 1045w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-26-e3590-1513183711-500.jpg?w=1200 1200w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-26-e3590-1513183711-500.jpg?w=1460 1460w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-26-e3590-1513183711-500.jpg?w=1600 1600w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-26-e3590-1513183711-500.jpg 1920w)
'द बीस्ट' ब्रॉक लैसनर की गाड़ी पूरे रफ्तार से आगे बढ़ रही है। वो अबतक के सबसे असरदार यूनिवर्सल चैंपियन साबित हुए हैं और अबतक अपना ख़िताब बचाए रखा है। हालांकि उन्होंने रैसलमेनिया के बाद इसे केवल तीन बार बचाया है।
लैसनर इसे चौथी बार रॉयल रम्बल पर डिफेंड करते नज़र आएंगे। वहीं रैसलमेनिया 34 पर उनकी भिड़ंत रोमन रेन्स से होगी जहां पर रोमन की जीत लगभग तय है। लेकिन ये मजेदार होगा अगर रोमन की जगह उनके कजिन लैसनर से लड़ने सामने आ जाएं।
दोनों के बीच एक बार भिड़ंत हो चुकी हैं जिसमें ब्रॉक लैसनर की जीत हुई थी। द रॉक, लैसनर के खिलाफ अपना आंकड़ा सुधारने और अपनी हार का बदला लेने के उन्हें रैसलमेनिया 34 के लिए चुनौती दे सकते हैं।
#2 रोमन रेंस
![20-13-43-f20e6-1513188273-500](http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-43-f20e6-1513188273-500.jpg?w=190 190w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-43-f20e6-1513188273-500.jpg?w=720 720w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-43-f20e6-1513188273-500.jpg?w=640 640w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-43-f20e6-1513188273-500.jpg?w=1045 1045w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-43-f20e6-1513188273-500.jpg?w=1200 1200w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-43-f20e6-1513188273-500.jpg?w=1460 1460w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-43-f20e6-1513188273-500.jpg?w=1600 1600w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-13-43-f20e6-1513188273-500.jpg 1920w)
रोमन रेंस के हील टर्न की काफी अफवाहें हैं और अगर अपने कजिन के खिलाफ उनका हील टर्न होता है तो ये बहुत बड़ी बात होगी। ज़रा सोचिए अगर इन दो भाइयों की भिड़ंत रैसलमेनिया 34 के मंच पर होगी तो मैच का स्तर क्या होगा। द रॉक एक दौर में कंपनी के पोस्टर बॉय थे और रोमन रेन्स आज वही काम कर रहे हैं। ऐसे में दोनों की भिड़ंत यादगार होगी।
रोमन रेन्स पिछले तीन साल के रैसलमेनिया के मुख्य इवेंट का हिस्सा बन चुके हैं और अगर WM 34 में उनकी भिड़ंत अगर द रॉक से हो तो हमे एक शानदार स्टोरीलाइन मिल सकती है। इस जीत के बाद रोमन रेन्स, WWE को पूरी तरह से अपना यार्ड कह पाएंगे।
#1 ट्रिपल एच
![20-14-02-f8d31-1513189857-500](http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-14-02-f8d31-1513189857-500.jpg?w=190 190w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-14-02-f8d31-1513189857-500.jpg?w=720 720w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-14-02-f8d31-1513189857-500.jpg?w=640 640w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-14-02-f8d31-1513189857-500.jpg?w=1045 1045w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-14-02-f8d31-1513189857-500.jpg?w=1200 1200w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-14-02-f8d31-1513189857-500.jpg?w=1460 1460w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-14-02-f8d31-1513189857-500.jpg?w=1600 1600w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/20-14-02-f8d31-1513189857-500.jpg 1920w)
स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट में द रॉक और ट्रिपल एच के बीच एक यादगार फिउड देखने मिली थी। दोनों की दुश्मनी के बीच हमें कई खास यादगार लम्हें देखने मिली थी। तो क्या रैसलमेनिया 34 पर उनकी भिड़ंत हो सकती है?
रैसलमेनिया 31 पर हमने ट्रिपल एच संग स्टेफ़नी मैकमैहन और द रॉक संग रोंडा राउज़ी के बीच एक सेगमेंट देखा था जिसने दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर बढ़ा दिया। इस तरह के मैचेस से शो को बढ़िया रेटिंग मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे देखने आएंगे।
लेखक: ब्रेट शॉ, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी