WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स ने कम समय में काफी नाम कमाया है। वर्तमान में वह WWE चैंपियन हैं और अब वह मनी इन द बैंक पीपीवी पर शिंस्के नाकामुरा के साथ WWE चैंपियनशिप का बचाव करने वाले है। इस मुकाबले की शर्त लास्ट मैन स्टेंडिग होगी। इसमें कोई शक नहीं है कि एजे स्टाइल्स एक शानदार परफॉर्मर हैं और अभी तक उन्होंने जितने भी मुकाबले हुए हैं उसमें उन्होंने वर्ल्ड क्लास परफॉर्मेंस दी है। बात करें मनी इन द बैंक पीपीवी पर होने वाले एजे स्टाइल्स के मुकाबले की तो इसकी काफी उम्मीद है कि एजे स्टाइल्स अपने टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव करेंगे। अगर ऐसा हुआ तो फिर आने वाले समय में यह देखना होगा कि आखिर एजे स्टाइल्स से कौन चैंपियनशिप छीन सकता है। इसी कड़ी में में हम उन 5 संभावित प्रतिद्वंदियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो आने एजे स्टाइल्स से उनका टाइटल छीन सकते हैं।
डेनियल ब्रायन
हाल ही में डेनियल ब्रायन ने स्मैकडाउन पर एजे स्टाइल्स के खिलाफ एक शानदार फिउड दी, हालांकि इंडिपेडेंट सर्किट पर वह कई बार एक दूसरे से मुकाबला कर चुके हैं। हमारे ख्याल से डेनियल ब्रायॉ,न एजे स्टाइल्स को टाइटल के लिए चुनौती दे सकते हैं और यह मुकाबला काफी शानदार हो सकता है और डेनियल का टाइटल जीतना भी उनके लिए भी फायदेमंद होगा।
एंड्राडे 'सिएन' अल्मास
![Andrade 'Cien' Almas could reach his highest potential on SmackDown Live](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/8e16b-1528127507-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/8e16b-1528127507-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/8e16b-1528127507-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/8e16b-1528127507-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/8e16b-1528127507-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/8e16b-1528127507-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/8e16b-1528127507-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/8e16b-1528127507-800.jpg 1920w)
एंड्रांडे 'सिएन' एल्मस ने WWE ज्वाइन करने के बाद काफी प्रोगेस की है। उन्होंने NXT टाइटल अपने नाम किया और अब वब स्मैकडाउन लाइव पर नज़र आ रहे हैं। जेलिना वेगा के साथ तो एंड्राडे काफी शानदार लग रहे हैं। एंड्राडे की क्षमता को देखते हुए इस बात से इंकार नहीं किया जा रहता है कि वह एजे स्टाइल्स को चुनौती नहीं दे सकते हैं। हमारे ख्याल से उनमें एजे के साथ टाइटल के लिए एक शानदार मुकाबला देने की क्षमता है।
रूसेव
![Rusev Day are perhaps the most popular entity in WWE](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/0eb48-1528364074-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/0eb48-1528364074-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/0eb48-1528364074-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/0eb48-1528364074-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/0eb48-1528364074-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/0eb48-1528364074-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/0eb48-1528364074-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/0eb48-1528364074-800.jpg 1920w)
रूसेव ने साल 2014 में रॉयल रंबल पर मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। हालांकि इसके बाद उनका करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। हाल ही के महीनों में रूसवे का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है उन्होंने काफी शानदार मुकाबले दिए है और इसमें कोई शक नहीं है कि अगर वह एजे स्टाइल्स के मुकाबला करेंगे तो वह शानदार नहीं होगा। फैंस पिछले काफी समय से रूसेव को चैंपियनश बनते हुए देखना चाहते हैं तो क्या हम उम्मीद करें कि रूवेस एजे स्टाइल्स के खिलाफ मुकाबला कर WWE चैंपियन बनेंगे?
द मिज
![Will The Miz recapture the WWE Championship?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/ec34f-1528364183-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/ec34f-1528364183-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/ec34f-1528364183-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/ec34f-1528364183-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/ec34f-1528364183-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/ec34f-1528364183-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/ec34f-1528364183-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/ec34f-1528364183-800.jpg 1920w)
द मिज ने रैसलमेनिया में जॉन सीना के खिलाफ WWE चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक बचाव किया था लेकिन उसके बाद से हालात काफी बदल गए। द मिज इसके बाद कई बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन चुके हैं। द मिज पिछले कई सालों से शानदार परफॉर्मेंस देते आए हैं तो क्या हम उम्मीद कर सकते हैं कि WWE उन्हें एक बार फिर WWE चैंपियन बनने का मौका देगा?
समोआ जो
![Samoa Joe is ready to be WWE Champion.](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/97832-1528365697-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/97832-1528365697-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/97832-1528365697-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/97832-1528365697-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/97832-1528365697-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/97832-1528365697-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/97832-1528365697-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/06/97832-1528365697-800.jpg 1920w)
समोआ जो ने कई प्रमोशन्स में काम किया है। 1999 में रैसलिंग करियर की शुरूआत करने वाले समोआ जो वर्तमान में WWE में परफॉर्म कर रहे हैं। समोआ जो WWE के अपकमिंग पीपीवी मनी इन द बैंक में नज़र आने वाले हैं। समोआ जो ने जितने भी प्रमोशन्स में काम किया है उसमें वह अपने प्रतिद्वंदी पर हमेशा हावी रहते आए हैं। हमारे ख्याल से एजे स्टाइल्स के साथ उनका मैच अगर होता है कि तो यह मुकाबला किसी 5 स्टार मुकाबले से कम नहीं होगा। लेखक: ब्रैड फिलिप्स, अनुवादक: रोहित श्रीवास्तव