5 सुपरस्टार्स जो शील्ड में रोमन रेंस की जगह ले सकते हैं

ccc5f-1504450558-800

द शील्ड, जिसे WWE में सबसे प्रभावशाली ग्रुप के रुप में जाना जाता है, इसमें रोमन रेंस , डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस शामिल है। वर्तमान समय में ऐसा लगता है कि ब्रॉक लैसनर और यूनिवर्सल चैंपियनशिप रैसलमेनिया 34 में देखऩे को मिल सकते हैं। तथ्य यह है कि अगर ऐसा हुआ तो लैसनर के खिलाफ कौन होगा, क्या वह रोमन रेंस होंगे। खैर यह तो समय बताएगा, लेकिन अगर ऐसा संभव हुआ तो निश्चित रुप से WWE को शील्ड में रोमन रेंस की जगह किसी ऐसे रैसलर को शामिल करना होगा, जो सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ का साथ दे सके। इसी कड़ी में हम आपके ऐसे 5 रैसलर्स के बारें में बताने जा रहे है जो संभवत शील्ड में रोमन रेंस की जगह ले सकते हैं।


ड्रू मैकइंटायर

हमारा ऐसा मानना था कि जब ड्रू मैकइंटायर बड़ी चीजों के लिए बने है जब उन्होंने पहली बार WWE में डैब्यू किया था, लकेिन दुर्भाग्य से कहें या फिर कुछ और, वह समय उनका आगे बढ़ने का नहीं था। वह अभी भी NXT में ज्यादा विश्वासपूर्ण नज़र आते हैं। हालांकि WWE हमेशा NXT चैंपिनय को आगे लाने में सफल नहीं हुआ, और मेन रोस्टर पर आकर वह असफल हो जाते है, लेकिन हमारा ऐसा मानना है कि उन्हें मेन इवेंट में सफल करने के लिए सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ के साथ रख सकते हैं।

फिन बैलर

2b921-1504450088-800

यह बिल्कुल साफ है कि WWE को नहीं पता है कि वह बैलर को किस तरफ ले जा रहे हैं। सबसे पहले यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद से बैलर का करियर दुबारा कभी ऊचाइयों तक नहीं पहुंचा। फिन बैलर हमेशा से अपर मिर्ड कार्ड में बिना किसी डायरेक्शन के रहे हैं। हमारे ख्याल अब समय आ गया कि फिन को एक बड़ा पुश के देने के रुप WWE उन्हें द शील्ड में रोमन रेंस की जगह शामिल करें।

डॉल्फ ज़िगलर

c1234-1504451106-800

एक साल से भी कम समय पहले जब डॉल्फ ज़िगलर और द मिज एक प्रोग्राम का हिस्सा थे, जिसका नाम 'फिउड ऑफ द ईयर' था, तब ज़िगलर के लिए हम सब खुश थे, लेकिन समरस्लैम 2016 के बाद ऐसा लगा जैसे वह अपने रास्ते से भटक गए है। वर्तमान में ज़िगलर की जो गिमिक है वह कुछ खास नहीं है ऐसे में हमें लगता है कि डॉल्फ ज़िगलर के करियर को एक बार फिर से ऊपर लाने के लिए उन्हें द शील्ड में शामिल किया जा सकता है।

कैसियस ओहनो

f69c7-1504453129-800

इससे पहले आप सवाल करें, हम आपको बताना एक छोटी सा कहानी बताना चाहते है। सबसे पहले शील्ड के लिए डीन एम्ब्रोज़, सैथ रॉलिंस और कैसियस ओहनो का नाम सामने आया था, और यह आइडिया था सीएम पंक का, लेकिन ट्रिपल एच ने इसे नकार दिया क्योंकि वह शील्ड में तीसरे सदस्य के रुप में रोमन रेंस को लेना चाहते थे। अब आप समझ ही गए होंगे की हमने इस लिस्ट में कैसियस ओहनो को नाम क्यों शामिल किया। इसके अलावा कैसियस ओहनो माइक्रोफोन पर भी शानदार है। निश्चित रुप से वह शील्ड में रोमन रेंस की जगह ले सकते हैं।

ल्यूक हार्पर

luke-harper-images-angry-face-1471138767-800

इसमें कोई शक नहीं है कि ल्यूक हार्पर एक प्रभावशाली परफॉर्मर है, जो टेलीविजन पर सप्ताहिक आधार पर नहीं दिखाई दे रहे हैं। अगर वह द शील्ड में शामिल होते है तो संभावित रुप से वह अपने करियर की फिर से शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि वह इस अवतार में द शील्ड को ज्वाइन नहीं कर सकते हैं इसके लिए उन्हें शेव करने की जरुरत होगी और एक नवतार में आना होगा। लेखक: रिजु दासगुप्ता, अनुवादक: अंकित कुमार