सैमी जेन
Ad
सैथ रॉलिन्स से ज्यादा अगर किसी रैसलर की भिड़ंत ट्रिपल एच से हो सकती है तो वो है सैमी जेन। आये दिन उनकी बहस स्टेफ़नी मैकमैहन और मिक फोली से होती रहती है। वो अंडरडॉग हैं और सभी बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। जैसा एक समय पर डेनियल ब्रायन किया करते थे। अभी उनकी भिड़ंत ट्रिपल के बॉडीगार्ड समोआ जो से हो रही है। हो सकता है, फ़ास्टलेन पर हंटर की वजह से जेन अपना मैच हार जाएं। फिर ट्रिपल एच उन्हें अपने स्तर का न मान कर जेन के खिलाफ लड़ने से इंकार कर सकते हैं। लेकिन अंत में उन्हें मनना ही पड़ता है। जैसा ब्रायन के साथ किया गया था। इस तरह की स्टोरी को देखना में मजा आएगा। लेखक: हैरी केटल, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी
Edited by Staff Editor