ब्रे वायट फिउड
Ad

फिलहाल ब्रॉन स्टोमैन ने बेबीफेस का रूप हासिल किया हुआ है और ब्रे ने हील का, लेकिन कुछ लोग पूर्व वायट फैमिली मेंबर को अगले साल एक साथ लड़ते हुए देखना चाहते हैं। द मॉन्स्टर अमंग मैन को मेन रोस्टर में ब्रे लेकर आए थे और दोनों मॉन्स्टर, ल्यूक हार्पर और एरिक रोवन 2015 और 2016 के बीच WWE में सबसे डॉमिनेंट फेक्शन का हिस्सा थे। 2016 में WWE में ड्रॉफ्ट होने के बाद दोनों अलग हो गए थे। स्ट्रोमैन की फैंस के बीच पॉपुलैरिटी बढ़ती गई। वहीं ब्रे का विलन करेक्टर 2017 में रैंडी ऑर्टन और फिन बैलर के साथ हुए मुकाबले के बाद फीका पड़ गया। दरअसल दोनों की अपनी जगह एक अलग पहचान बनी हुई है। आपको हैरान होने की जरूरत नहीं है अगर दोनों ही 2018 में एक साथ लड़ते हुए दिखाई देंगे।
Edited by Staff Editor