सालों से रैसलमेनिया के बाद होनेवाले रॉ पर NXT के स्टार्स का डेब्यू होता है। इसलिए ऐसे कई स्टार्स हैं जो रॉ पर दिख सकते हैं। टाय डिलिंगर रॉयल रम्बल पर दिख चुके थे, वहीं असुका भी आने के लिए तैयार होंगी। लेकिन रॉ की राय पर शिंस्के नाकामूरा का डेब्यू लगभग तय है। जून में होने वाले यूनाइटेड किंगडम टूर के पोस्टर में से नाकामूरा नदारद दिखें। NXT टेकओवर: ऑर्लैंडो पर उन्हें उनका रीमैच मिलेगा लेकिन उसके बाद वो NXT का हिस्सा नहीं होंगे। अफवाहें है कि वो स्मैकडाउन लाइव से जुड़ सकते हैं। इससे उस हफ्ते का स्मैकडाउन भी रॉ की तरह काफी चर्चित होगा। लेकिन यहां पर रॉ स्मैकडाउन पर भारी पड़ सकता है। WWE के अधिकारी इस मौके का फायदा उठाकर नाकामूरा का डेब्यू रॉ पर भी करवा सकते हैं। लेखक: ग्रैहम मैथ्यू, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी