5 परेशानियां जिन पर WWE को मौजूदा समय में ध्यान देना चाहिए

रैसलमेनिया के फुल स्केल प्लांस बनाने से पहले WWE को कई बातों में ध्यान देना चाहिए। क्योंकि फैंस घिसे पिटे कंटेंट से तंग आ चुके हैं।जैसा कि कहा जाता है कि, बिज़नेस का क्षेत्र बहुत ही गतिशील क्षेत्र होता है। अगर किसी को ऊंचाई में रहना है तो उसे अपने आप को बदलना आना चाहिए। क्योंकि वातावरण बदलता रहता है। यही बात WWE पर भी लागू होती है। एरा बदलता है, सुपरस्टार बदलते हैं, और इस वजह से इस बदलते वातावरण में मामलों को सुलझाना एक असीम परेशानी बन के रह जाती है। आज WWE के पास इतना सारा टैलेंट भरा पड़ा है कि, इसके लिए ये बात संभालना मुश्किल हो जा रहा है कि कौन से सुपरस्टार सही साबित होंगे, और कौन सी स्टोरीलाइन सही साबित होगी।WWE पहले से ही कुछ भयंकर फैसलों के लिए बदनाम है। इस बार रैसलमेनिया की प्लानिंग करने से पहले कंपनी को इन समस्याओं का हल निकालना जरुरी है: #1 मिडकार्ड को इकट्ठा करना A 5 दुनिया के सब प्रतिभाशाली रैसलर्स को इकट्ठा करना- हो गया। उनको NXT में केंद्रित करना - हो गया। उनके लिए एक PPV होना - हो गया। लेकिन उसके बाद क्या? WWE के पास अब कई सारे प्रतिभाशाली रैसलर्स इकठ्ठा हो चुके हैं। ये सभी रैसलर अब अपने अपने मौके के इंतजार में बैठे हैं। बॉबी रूड, समोआ जो, शिंसके नाकामूरा आज के टॉप रेसलर्स है, जो फिलहाल मिडकार्ड में स्थान पाकर बैठे है, और अपना काम कर रहे हैं। इन सब का अंजाम बेमतलब के TV सैगमेंट के रूप में होता है। इन सभी टैलेंट को काफी लंबे समय तक इन्तजार करना पड़ेगा, और शायद इस वजह से यह रैसलर्स अपने अस्तित्व की मजबूती को खो सकते हैं। इसका नतीजा यह भी हो सकता है कि ये रैसलर अपनी पुरानी कंपनी की ओर अपना रुख कर लें, जहा से वो आए है। जैसा कि पहले भी हो चुका है। कब और कैसे WWE इन सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर में लाएगा वो एक ऐसा मामला है जिसके बारे में कंपनी को सबसे पहले विचार करना चाहिए। #2 डीवास रेवोल्यूशन का फेल होना A 4 WWE चाहता था कि वह विमेंस डिवीज़न को फिर से बेहतरीन बना दे। केज मैचेस, अलग से टाइटल मैचेस, PPV के मेन इवेंट्स, इन सब बातों से वो सही दिशा में जा रहे हैं। मगर जब इनके पास सामग्री ही घिसी पिटी है तो, फिर इन सब चीजों से कुछ नहीं होगा। दर्शकों ने विमेंस डिवीज़न की ओर ध्यान देना बंद कर दिया है, और इस बात का हल निकालने के लिए WWE भी कुछ नहीं कर रहा है। शार्लेट, साशा बैंक्स और बांकी महिला रैसलर्स आज WWE में वो बात नहीं ला पा रहे हैं जो त्रिश स्ट्राटस और लिटा लाने में सफल हुए थे। आज की महिलाएं इस बिज़नेस में वो बात लाने में असफल होते जा रही है। #3 जॉन सीना के साथ हो क्या रहा है A 3 ये मामला शायद WWE के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बना हुआ है। WWE का पोस्टर बॉय और कंपनी की मर्चेन्डाइज़ बिकवाने वाला सबसे बड़ा सुपरस्टार जो आज WWE की आन बान और शान है। वो कलाकार ही आज दर्शकों के नजरों में उठने में असफल साबित हो रहा है। सीना आज WWE में दर्शकों का आदर नहीं कमा पा रहे हैं। उन्होंने अकेले ही अपनी क्षमता से दस साल से भी अधिक समय तक कंपनी को अपने कन्धों में उठा कर आगे बढ़ाया है। और अब फैंस ने शायद सीना के पूरे किये कराये पर पानी फेर दिया है। लगातार सीना को बू करने वाली ऑडियंस और उनके सीना के खिलाफ लगाए हुए चैंट्स को सुनके यह लगता है की दर्शकों ने अब यह मन बना लिया है कि वो अब सीना को देखना नहीं चाहते। सीना खुद भी आज फैंस के ऐसे बर्ताव से परेशान हो चुके है, और एक और बार सीना की टाइटल जीत से शायद WWE की परेशानी का बढ़ना तय है। सीना को हील में बदलना एक अच्छा उपाय है। पर WWE शायद इस बात को बर्दाश्त नहीं करसकता है। मगर फिर भी कोशिश कर सकता है।ये बहुत बदकिस्मती भरी बात होगी जब हमे यह देखना पड़ेगा कि एक समय में WWE का सबसे बड़ा आकर्षण ही एक दिन WWE का सबसे आलोचनीय प्राणी बन जाएगा। #4 TRP की परेशानी A 2 जब आपके पास झोले में गोल्डबर्ग, ब्रॉक लेसनर और अंडरटेकर जैसे सुपरस्टार हैं तो समझ जाइए कि आपका जैकपॉट लग गया है। मगर WWE के साथ ये बात नहीं है । WWE कई बड़े सुपरस्टार्स को वापस लाया है जो दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया करते थे। जैसे कि डेनियल ब्रायन, मिक फोली और द रॉक। मगर इन बड़े सुपरस्टार्स के आने के बाद भी असर उतना ज्यादा नहीं रह पाया जिसकी उम्मीद की जा रही थी। जैसी TRP रेटिंग्स एट्टीट्यूड एरा के समय रहा करती थी।आज के समय में वैसी TRP पाना लगभग नामुमकिन सा हो गया है। इसके अलावा TNA एक बार फिर ऊपर आ रहा है जो कि विंस मैकमैहन के लिए एक बुरी खबर हो सकती है। तो सवाल ये उठता है कि, WWE को ऐसा क्या करना पड़ेगा कि दर्शकों का ध्यान इस पर जाए। अगर गोल्डबर्ग Vs ब्रॉक लेसनर जैसा मैच उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाया तो शायद कोई भी नहीं हो पाएगा। या फिर शायद कर्ट एंगल कुछ कमाल कर सकते हैं ? #5 बिना फेनोम के रैसलमेनिया - A 1 पूरी दुनिया सदमे में आ गई थी जब ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर की रैसलमेनिया की स्ट्रीक को तोड़ दिया था। ये WWE का अब तक का सबसे साहसी फैसला था, जब यह फैसला लिया गया था। और इस मामले को साहस के साथ स्वीकार किया गया। लेकिन टेकर उसके बाद भी WWE रैसलमेनिया में अपनी उपस्थिति दी है, और दर्शकों में उत्साह की लहर लाने में सक्षम रहे हैं।लेकिन सवाल यह है कि अब अंडरटेकर कितने बार और रैसलमेनिया में उपस्थिति दे पाएंगे। जब भी हम अंडरटेकर की ओर ध्यान देते हैं तो वे और भी कमजोर नजर आते हैं। वो दिन अब दूर नहीं है जब अंडरटेकर अपने रैसलिंग के करियर का अंत कर लें। फिर उसके बाद WWE क्या करेगा ? पिछला रैसलमेनिया बहुत ही खराब रहा था, जब उसके मेन इवेंट ट्रिपल एच Vs रोमन रेंस की बहुत बुराई हुई थी। अब ये तो वक्त ही बता पाएगा कि क्या WWE एक नया मिस्टर रैसलमेनिया ढूंढ पाएगा और क्या सुधार WWE रैसलमेनिया में लाएगा, तांकि इसकी अहमियत बने रहे।