WWE चाहता था कि वह विमेंस डिवीज़न को फिर से बेहतरीन बना दे। केज मैचेस, अलग से टाइटल मैचेस, PPV के मेन इवेंट्स, इन सब बातों से वो सही दिशा में जा रहे हैं। मगर जब इनके पास सामग्री ही घिसी पिटी है तो, फिर इन सब चीजों से कुछ नहीं होगा। दर्शकों ने विमेंस डिवीज़न की ओर ध्यान देना बंद कर दिया है, और इस बात का हल निकालने के लिए WWE भी कुछ नहीं कर रहा है। शार्लेट, साशा बैंक्स और बांकी महिला रैसलर्स आज WWE में वो बात नहीं ला पा रहे हैं जो त्रिश स्ट्राटस और लिटा लाने में सफल हुए थे। आज की महिलाएं इस बिज़नेस में वो बात लाने में असफल होते जा रही है।