5 परेशानियां जिन पर WWE को मौजूदा समय में ध्यान देना चाहिए

#3 जॉन सीना के साथ हो क्या रहा है
Ad
A 3

ये मामला शायद WWE के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बना हुआ है। WWE का पोस्टर बॉय और कंपनी की मर्चेन्डाइज़ बिकवाने वाला सबसे बड़ा सुपरस्टार जो आज WWE की आन बान और शान है। वो कलाकार ही आज दर्शकों के नजरों में उठने में असफल साबित हो रहा है। सीना आज WWE में दर्शकों का आदर नहीं कमा पा रहे हैं। उन्होंने अकेले ही अपनी क्षमता से दस साल से भी अधिक समय तक कंपनी को अपने कन्धों में उठा कर आगे बढ़ाया है। और अब फैंस ने शायद सीना के पूरे किये कराये पर पानी फेर दिया है। लगातार सीना को बू करने वाली ऑडियंस और उनके सीना के खिलाफ लगाए हुए चैंट्स को सुनके यह लगता है की दर्शकों ने अब यह मन बना लिया है कि वो अब सीना को देखना नहीं चाहते। सीना खुद भी आज फैंस के ऐसे बर्ताव से परेशान हो चुके है, और एक और बार सीना की टाइटल जीत से शायद WWE की परेशानी का बढ़ना तय है। सीना को हील में बदलना एक अच्छा उपाय है। पर WWE शायद इस बात को बर्दाश्त नहीं करसकता है। मगर फिर भी कोशिश कर सकता है।ये बहुत बदकिस्मती भरी बात होगी जब हमे यह देखना पड़ेगा कि एक समय में WWE का सबसे बड़ा आकर्षण ही एक दिन WWE का सबसे आलोचनीय प्राणी बन जाएगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications