5 प्रोफेशनल रैसलर्स जो WWE और TNA दोनों में असफल रहे

mike-knox-1494132890-800

प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया में यह आम बात है, जहां रैसलर WWE में आते हैं और थोड़ा प्रभाव डालते हैं। फैंस के सामने सफल होने में विफल भी हो जाते हैं। इसके बाद वह कंपनी से रिलीज कर दिए जाते है और अंत में वह TNA में शामिल हो जाते हैं। लेकिन यहां पर कुछ ऐसे अपवाद जहां इन रैसलरों को न्यू जापान प्रो-रैसलिंग से बाहर किया गया, और इसके बाद वह इससे अधिक प्रतिष्ठित संगठनों जैसे रिंग ऑफ ऑनर या प्रो रेसिंग गुरिल्ला में अपनी किस्मत आज़माते हैं, लेकिन ज्यादातर रैसलर इंपैक्ट रैसलिंग पर आ कर रुकते हैं। यहां पर कुछ ऐसे नाम है जैसे बॉबी लैशली और कर्ट एंगल जिन्होंने WWE में अपना एक शानदार सफर तय किया और उसके बाद TNA में शामिल होने पर वहां भी सफलता की कहानियां लिखी, लेकिन ऐसी सफलता कि कहानियां बहुत कम है। वास्तव में कई बार प्रोफेशनल रैसलर जो कि WWE पर सफल नहीं होते, इसके बाद दुर्भाग्य से वह TNA में शामिल होते है लेकिन वह वहां भी सफल नहीं हुए। आइए आपको बताते है उन 5 रैसलरों के बारे में जो WWE और TNA दोनों पर फेल हुए:

माइक नॉक्स

क्या आपको माइक नॉक्स याद है? रैसलिंग की क्षमता और प्रोमो स्किल के न होने के बावजूद बड़े बालों वाले माइक नॉक्स को पुश मिला। खैर यह बहुत स्पष्ट है कि वह WWE में कभी सफल नहीं रहे। उन्हें ECW के साथ स्मैकडाउन और रॉ पर भी स्क्रीन साझा करने का मौका मिला, लेकिन वह फैंस के सामने खुद को साबित नहीं कर पाए। इसके बाद जरा भी समय बर्बाद न करते हुए कंपनी ने उन्हें रिलीज कर दिया। इससे पहले हमने आपको ऊपर WWE में असफल रहे रैसलरों के TNA में शांमिल होने की बात कही, और इस केस में भी यही हुआ। इसके बाद वह और भी छोटे प्रमोशन में शामिल हुए, लेकिन वहां भी सफल नहीं हुए। जिस तरह से वह अपने करियर को सफल बनाना चाहते थे, वह इसमें कामयाब नहीं हुए।

जस्टिन गेब्रियल

justin-gabriel-south-african-wrestler-1494132909-800

जस्टिन गेब्रियल ने WWE में आते ही अपना तुरंत अपना प्रभाव डाला, जब वह डरावने नेक्सस स्टेबल के एक भाग के रूप में पेश हुए। सिल्क मूव के साथ और एक हाई-फ्लाइंग स्टाइल के कारण फैंस के साथ थे। इस ग्रुप को तब खत्म किया गया, जब सभी जॉन सीना के द्वारा क्रैैश हो गए थे। 2015 में जस्टिन गेब्रियल को कपंनी से रिलीज करने के बाद वह खुद को रिकवर नहीं कर गए, जिस तरह से वह WWE में थे। WWE में असफल होने के बाद उन्हें कंपनी से रिलीज कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट पर द डेयरवुल्फ पीजे ब्लैक नाम से अपना हाथ आजमाया। कंपनी से निकाले जाने के बाद अब दो साल बाद भी उनका प्लान कामयाब नहीं हुआ और लूचा अंडरग्राउंड छोड़ने के बाद उनका इवोल्व ग्लोबल फोर्स रेसलिंग, टीएनए में सफर असफल रहा।

ऑरलैंडो जॉर्डन

orlando_jordan-1494132933-800

क्या आप ऑरलैंडो जॉर्डन को जानते है या भूल गए? ऑरलैंडो जॉर्डन का नाम तब सामने आया जब उन्होंने जेबीएल के मंत्रिमंडल में चीफ स्टाफ के रुप में काम किया, जोकि बहुत अच्छा था, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपना नाम खुद बनाया। उन्होंने जॉन सीना के साथ यूएस टाइटल के लिए हुए मैच में जॉन सीना को हरा दिया। यूनाइटेड चैंपियनशिप जीतने के बावजूद क्रिस बैन्वा के साथ चार हार के बाद उनकी वापसी नहीं हुई, यह सारे मैच वह एक मिनट के अंदर हार गए, और इसके बाद जल्द ही वह कंपनी से रिलीज कर दिए गए। इसके बाद उन्होंने इंडी सर्किट पर अपनी सफलता का आनंद लिया, लेकिन TNA के साथ अनुबंध करने के रुप में उन्होंने बड़ी गलती कर दी। वह कंपनी में दो साल से भी कम रहे और इस दौरान उनकी बाइसेक्सुल गिमिक के कारण यह वाकई एक भयावह था।

ल्यूक गैलोज़

luke-gallows-wwe-superstar-3-1494132954-800

बेस्ट टैग-टीम के एक बेस्ट रैसलर के रुप में ल्यूक गेलोज़ का WWE में पहला सफर असफल रहा। WWE में अपने पहले सफर के दौरान वह के रोल में आए। इसके बाद थोड़ी चीजें और सही हुई जब वह सीएम पंक के साथ एज सोसाइटी का हिस्सा बने, लेकिन इस गुट के जल्द ही समाप्त होने पर वह भी जल्द ही चले गए। इसके बाद TNA में शामिल हो गए, लेकिन यहां भी उनके लिए चीजें ठीक नहीं थी। इसके बाद उन्होंने न्यू जापान प्रो-रैसलिंग में जाने के लिए कंपनी छोड़ दी, और वहां पर वह बुलेट क्लब के फैन फेवरेट बन गए। इसके बाद उनकी इस पॉपुलैरिटी के बाद WWE में उन्हें दोबारा आने का मौंका मिला।

मि. कैनेडी

ken-anderson-1494132984-800 (1)

मि. कैनेडी वास्तव में WWE में एक शीर्ष सुपरस्टार बनने के लिए थे, लेकिन उनके रियल लाइफ विवाद के कारण वह अपने करियर से भटक गए। वैलनेस पॉलिसी का पालन न करने पर जल्द ही उन्हें कंपनी से निकाल दिया गया। इसके बाद वह TNA में मि. एंडरसन के नाम शामिल हुए, जहां उन्हें कंपनी के मेन इवेंट के लिए रखा। कई मौंको पर TNA वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल जीतने के बाद भी कंपनी में टॉप गाए के रुप में नहीं रहे। लेखक:आकाश, अनुवादक: अंकित कुमार