रॉ (RAW) का अगला एपिसोड काफी अहम रहने वाला है। WWE ने कुछ बड़े मैच और सैगमेंट तय किये हैं और वो जरूर अपने शो को बेहतर बनाना चाहेगा। साल 2021 रेड ब्रांड के लिए अबतक बेहतर साबित हुआ है और वो इसके चलते RAW के अगले एपिसोड को भी अच्छा बनाना चाहेंगे। WWE के पास इस समय कई जबरदस्त स्टोरीलाइन मौजूद है।
RAW का पिछले एपिसोड काफी अच्छा रहा था। फैंस को शो काफी ज्यादा पसंद आया था और यहां ट्रिपल एच की वापसी भी हुई थी। साथ ही शुरुआत और अंत दोनों रोचक थे। इसके चलते एपिसोड बेहतर बना था। WWE अपने इस एपिसोड को भी बेहतर बनाना चाहेगा। साथ ही Royal Rumble के लिए भी हाइप बनाने की कोशिश की जा रही है।
WWE अगर RAW के एपिसोड को खास बनाना चाहता है तो उन्हें कुछ सरप्राइज तय करने होंगे। सरप्राइज और शॉक्स से जरूर ही शो बेहतर और रोचक बनेगा। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो RAW के एपिसोड में हो सकती हैं।
5- RAW में एलेक्सा ब्लिस को असुका पर जीत मिलें
असुका और एलेक्सा ब्लिस के बीच RAW के एपिसोड में सिंगल्स मैच देखने को मिलने वाला है। इस मैच में असुका अपने टाइटल को डिफेंड नहीं करेंगी। खैर, इस नॉन टाइटल मैच में जरूर ही कुछ खास हो सकता है। एलेक्सा ब्लिस जरूर ही इस मैच में जीत दर्ज करना चाहेंगी क्योंकि वो विमेंस चैंपियनशिप के करीब आना चाहेंगीं।
इसके बावजूद असुका को क्लीन हराना उनके लिए आसान नहीं होगा। खैर, अगर ब्लिस RAW में असुका को क्लीन हरा देती हैं तो ये बड़ा सरप्राइज होगा। हर कोई इससे शॉक हो जाएगा क्योंकि चैंपियन की हार होना मुश्किल रहता है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।