रैसलिंग की 5 प्रेम कहानियां जो डरावने सपने में बदल गयी

7147d-1506271996-800

पुरानी कहावत है "अपने काम और पारिवारिक संबंधो को अलग रखना चाहिए" ये बात रैसलर्स पर भी लागू होती है। जब आप 200 दिन लगातार काम करते हैं तो स्वाभाविक है कि सहकर्मी के साथ आपका रिश्ता जुड़ जाए। अपने सहकर्मी को डेट करना कई बार मुश्किल साबित हो सकता है और ये बात रैसलर्स से अच्छा कोई और नहीं जान सकता। इस रिश्ते के बीच एक पतली लकीर होती है, जिसे तोड़ने से प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ बिगड़ सकती है। WWE सुपरस्टार्स के बीच इसके कई उदहारण है। यहां पर हम ऐसे ही 5 उदाहरणों पर चर्चा करेंगे:

Ad

टिफ़नी और ड्रू मैकेन्टीर

WWE में दूसरा मौका मिलना ना के बराबर है। लेकिन यहां पर ड्रू मैकेन्टीर ने खुद से खुद का करियर बर्बाद कर लिया। उन्हें "चोसेन वन" कहा जाता था जिसके बाद वो एक जॉबर बन गए। उनका स्तर गिरता चला गया। साल 2009 में मैकेन्टीर के कदमों में दुनिया थी। ऊपर से अनुमति मिलने के बाद वो बड़े तेजी से टॉप की और बढ़ने लगे थे। इसी दौरान उन्हें WWE डीवा टिफनी से प्यार हुआ और जल्द ही दोनों ने शादी कर ली। लेकिन ये शादी ज्यादा समय तक नहीं टिकी। घरेलू हिंसा के आरोप में टिफनी को गिरफ्तार किया गया। इससे मैकेन्टीर के करियर को भी तगड़ा झटका लगा और उन्हें मिडकार्ड में भेज दिया गया। मई 2011 में ये जोड़ी टूट गयी।

डेबरा और स्टीव ऑस्टिन

00-52-17-635cb-1506272230-500

साल 1998 में जैफ जैरेट और ओवन हार्ट की मदद से डेबरा मार्शल ने WWE में बड़ी छलांग लगाई। लेकिन जल्द ही डेबरा को उस समय कंपनी के सबसे बड़े स्टार स्टोन कोल्ड "स्टीव" ऑस्टिन से प्यार हो गया। साल 2000 में दोनों की शादी हो गयी और जल्द ही दोनों साथ में ऑस्टिन के प्रोमो में दिखाई देने लगे। साल 2002 में जब ऑस्टिन अपना काम ब्रॉक लैसनर को सौंप कर जा रहे थे तब डेबरा भी ऑस्टिन के साथ चलते बनी। लेकिन फिर डेबरा ने पुलिस को कॉल कर के बताया कि ऑस्टिन उन पर हाथ उठाते हैं। जिसके बाद ऑस्टिन को एक साल के लिए निरीकक्षा में रखा गया और 80 घंटों की कम्यूनिटी सर्विस के लिए कहा गया। फरवरी 2003 में दोनों ने तलाक ले लिया।

चायना और ट्रिपल एच

00-52-35-79dcc-1506272313-500

चायना को दुनिया का "नौवां" अजूबा कहा जाता था। उन्होंने रैसलिंग जगत खासकर महिला रैसलिंग में बड़ा बदलाव लाया। वो पहली और एकमात्र महिला रैसलर बनी रॉयल रम्बल और किंग ऑफ द रिंग का हिस्सा बनने वाली एकमात्र महिला हैं। चायना को रैलसिंग जगत में ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स लेकर आएं। उसी दौरान चायना और हंटर एक दूसरे को डेट करने लगे। लेकिन फिर स्टेफ़नी मैकमैहन के बीच मे आने से हंटर और चायना के बीच दूरियां बढ़ती गयी और बाद में उनका ब्रेक अप हो गया। साल 2001 में कंपनी ने चायना को रिलीज कर दिया। इसके बाद जहां ट्रिपल एच ने कामयाबी हासिल की, चायना ऐसा करने में नाकामयाब रही थी।

लिटा और मैट हार्डी

youtube-cover
Ad

टीम स्ट्रीम दर्शकों की एक पसंदीदा टीम हुआ करती थी। हार्डी बॉयज़ और लिटा इसके सदस्य थे। स्क्रीन पर जब मैट हार्डी और लिटा को पैर किया गया तब दोनों असल जिंदगी में एक दूसरे को डेट करने लगे। ब्रैंड के विभाजन के बाद मैट स्मैकडाउन का हिस्सा बने और लिटा रॉ पर रह गयी और केन और ट्रिश स्ट्रेटस के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा बनी। साल 2005 में लिटा ने एज के साथ मिलकर मैट हार्डी को धोखा दिया और हार्डी ने इस बात को सार्वजनिक कर डाला। इसके बाद मैट को कंपनी से रिलीज़ कर दिया गया। लेकिन फिर वापसी के बाद मैट हार्डी ने एज और लिटा के साथ मिलकर अच्छा काम किया।

वोमेन और क्रिस बेन्वा

youtube-cover
Ad

जून 2007 WWE के लिए काला समय था क्योंकि उस दौरान क्रिस बेन्वा ने अपने बच्चे और पत्नी का खून करते हुए आत्महत्या कर ली थी। कंपनी को इससे खासा नुकसान हुआ और उसकी काफी आलोचना और बुराई की गई। नैंसी और क्रिस को ऑन स्क्रीन पैर किया गया। जिसके बाद नैंसी और केविन सुलिवन के बीच तलाक हो गया और नैंसी ने क्रिस बेन्वा से शादी कर ली। इस रिश्ते में भी काफी दिक्कतें थी और 2003 में नैंसी ने बेन्वा पर शारीरिक हमले के आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की। लेकिन फिर कुछ समय मे उनके बीच वापस सब ठीक हो गया। लेकिन फिर जून 2007 में हुई घटना ने सभी को एक बड़ा झटका दिया। लेखक: अखिलेश गन्नावरपू, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications