रैसलिंग की 5 प्रेम कहानियां जो डरावने सपने में बदल गयी

7147d-1506271996-800

डेबरा और स्टीव ऑस्टिन

00-52-17-635cb-1506272230-500

साल 1998 में जैफ जैरेट और ओवन हार्ट की मदद से डेबरा मार्शल ने WWE में बड़ी छलांग लगाई। लेकिन जल्द ही डेबरा को उस समय कंपनी के सबसे बड़े स्टार स्टोन कोल्ड "स्टीव" ऑस्टिन से प्यार हो गया। साल 2000 में दोनों की शादी हो गयी और जल्द ही दोनों साथ में ऑस्टिन के प्रोमो में दिखाई देने लगे। साल 2002 में जब ऑस्टिन अपना काम ब्रॉक लैसनर को सौंप कर जा रहे थे तब डेबरा भी ऑस्टिन के साथ चलते बनी। लेकिन फिर डेबरा ने पुलिस को कॉल कर के बताया कि ऑस्टिन उन पर हाथ उठाते हैं। जिसके बाद ऑस्टिन को एक साल के लिए निरीकक्षा में रखा गया और 80 घंटों की कम्यूनिटी सर्विस के लिए कहा गया। फरवरी 2003 में दोनों ने तलाक ले लिया।