5 कारण जो रोमन रेंस के प्रति नफरत को सही साबित करते हैं

rr3-1455369375-800

WWE ने पूरी कोशिश करती है कि क्रिएटिव्स की कोई भी बातें बाहर निकलकर न आए। इंटरनेट क् द्वारा प्राप्त हुई जानकारी से फैन्स को बैकस्टेज जानकारी मिल जाती है। उन्हें कंपनी की सारी गतिविधियों के बारे में पूरी जानकार मिल जाती है। ये इस लिहाज़ से फायदेमंद है कि प्रोडक्ट तक पहुंच दूर की बात नहीं है। इसकी वजह से फैन्स, जोकि इंडस्ट्री को समझते हैं उनके बीच एक मजेदार डायनामिक बन जाता है। WWE हमेशा की प्रोडक्ट को बचाकर रखती है। रोमन रेंस WWE की हार्डकोर फैन्स की बीच पिस रहे है। हार्डकोर फैन्स रोमन रेंस को पसंद नहीं करते और WWE रोमन रेंस को पुश करने में लगी हुई है। WWE रोमन रेंस को उस जगह फिट करना चाहती है, जिस जगह कंपनी के लिए कभी जॉन सीना हुआ करते थे। लोगों को ये आइडिया बिल्कुल पसंद नहीं है और वो इसे नाकाम करने की पूरी कोशिश में लगे रहते है। रेसलमेनिया 32 रोमन रेंस के ईर्द गिर्द घूम रही है। आईए उससे पहले उन 5 कारणों पर नजर डालते हैं जो रोमन रेंस की तरफ लोगों की नफरत को सही साबित करती है।

#5 माइक्रोफोन स्किल्स

रोमन रेंस और द रॉक के बीच तुलना करना बिल्कुल भी सही नहीं होगा। एक चीज जो इन दोनों कजन्स को बिल्कुल जुदा करती है, वो माइक्रोफोन्स स्किल्स है। माइक्रोफोन स्किल्स के लिहाज़ से रोमन रेंस बहुत कमजोर हैं। वहीं रॉक को WWE में अब तक के सबसे बड़े माइक्रोफोन वर्कर्स में से माना जाता है। रोमन रेंस से जब भी प्रोमो करने के लिए कहा जाता है, तो वो उसे अच्छे से डिलीवर नहीं कर पाते। इसके बाद सबसे बड़ी जिम्मेदारी क्रिएटिव्स की आ जाती है, उन्हें रोमन रेंस के लिए सही शब्दों को चुनना पड़ता है। लेकिन इसका ज्यादा दोष रोमन रेंस को जाता है। जो मौका मिलने पर हिचक जाते हैं। हालांकि जितनी बेकार उनकी माइक्रोफोन स्किल्स है, उतनी ही शानदार उनकी इनरिंग क्वालिटीज़ है। माइक्रोफोन स्किल्स रोमन रेंस की बहुत बड़ी कमी है।

#4 हील में तब्दीली

rr4-1455369450-800

फास्टलेन पीपीवी बस आने ही वाला है और इसमें दर्शकों को ट्रिपल थ्रैट मैच देखने को मिलेगा। इंटरनेट पर इसको परिणामों को लेकर ज्यादा चर्चा होने लग रही है। टीवी के साइंस पर गौर किया जाए तो इंटरनेट फैन्स सोच रहे हैं कि डीन एम्बोज की हील में तब्दील कर दिया जाएगा। मोटे तौर पर देखा जाए तो दर्शकर रोमन रेंस की बजाया डीन एम्ब्रोज को कंपनी का बेबीफेस बनाने के पक्ष में है। डीन एम्ब्रोज का परसोना काफी शानदार, जानदार लगता है। कंपनी अपने मौजूदा काम की वजह से आगे के बारे में सोच रही है। ज्यादातर फैन्स के लिहाज से देखा जाए तो रोमन रेंस को हील में बदलना काफी कारगर साबित हो सकता है। पिछले कुछ सालों से WWE ने रोमन रेंस और फैन्स के बीच दूरियों को कम करने की कोशिश की है। लेकिन इसको लेकर नतीजे उपर-नीचे रहते हैं। फैन्स का झुकाव समाओन सुपरस्टार के लिए कम ही नजर आता है।

#3 दूसरे बेबीफेस की मौजूदगी

rr5-1455369548-800

एटिट्यूड एरा में रॉक और स्टोन कोल्ड कंपनी के दो बड़े बेबीफेस थे। वो कंपनी के ऐसे सुपरस्टार्स थे, जिनके पीछे दर्शकों का बहुत बड़ा सपोर्ट था। हालांकि पिछले कुछ समय में इस स्कीम को धक्का लगा है। जो जॉन सीना के साथ हुआ WWE उसे रोमन रेंस के लिए दोहराने की कोशिश में लगी हुई है। इसके लिए WWE ने सही वातावरण बनाने की पूरी कोशिश की है। हालांकि हल्क होगन, रॉक और स्टोन कोल्ड के केस में ऐसा नहीं था। दर्शक ऐसे सुपरस्टार के पीछे पीछे अपने आप हो जाती थी। लेकिन कंपनी ने रोमन रेंस को उठाकर उन्हें दर्शकों पर थोपना चाहती है। जब तक कंपनी में डीन एम्ब्रोज, सैथ रॉलिन्स, ब्रॉक लेसनर जैसे सुपरस्टार्स फैन बेस को डिवाइड करने के लिए मौजूद हैं। तब तक रोमन रेंस के लिए राहें काफी कठिन हैं। WWE एक ऐसे सुपरस्टार को दर्शकों पर थोपना चाहती है, जिसको ज्यादातर दर्शक किसी न किसी कारण की वजह से पसंद नहीं करते।

#2 जॉन सीना वर्ज़न 2.0

rr6-1455370839-800

जॉन सीना को हल्क होगन जैसे सुपरस्टार के होने के बाद बुक किया गया था। लेकिन ऐसा ही समोअन सुपरस्टार के साथ हुआ है। लेकिन दोनों जिस कामयाबी पर पहुंचे औऱ दोनों को दर्शकों ने जिस तरह लिया है। उस चीज में काफी ज्यादा अंतर है। रोमन रेंस के पास काफी बड़ी चुनौती होगी कि विंस मैकमैहन के पसंदीदा एक्ट बेबीफेस को अच्छे से कर पाते है या नहीं। उनको दर्शकों के साथ लव-हेट रिलेशन बनाना होगा। काफी बड़े सुपरस्टार इस चीज को करते हुए बहुत खराब हो गए। ऐसे सुपरस्टार फ्यूचर को देखते हुए अपने आप को कंपनी में ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रख पाते। हालांकि रोमन रेंस के साथ अभी ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन उनको लेकर काफी सारी आशंकाएं भी हैं।

#1 विश्वास

rr7-1455371053-800

ब्रूनो सम्मार्टिनो से लेकर जॉन सीना जैसे फ्रैंचाइजी सुपरस्टार्स को जनरेशन के आधार पर बांटा जाता है। लेकिन ये सारे सुपरस्टार्स अलग-अलग समय पर होने के बाद भी महान हैं। इनमें वो काबिलियत थी जो दर्शकों को अपनी तरफ बांधे रखती है। चाहे वो कोई नौजवान सुपरस्टार हो या फिर अधेड़ उम्र के रेसलर। टॉप बेबीफेस बनने उनके किरदार में था। कंपनी की जिम्मेदारियों को अपने कंधों पर उठाने की काबिलियत भी सुपरस्टार्स में होनी चाहिए। रोमन रेंस में स्टोन कोल्ड या द रॉक जैसे बातें बेशक नहीं है। रोमन रेंस अपनी करियर में दोराहे पर खड़े हैं। उन्हें कंपनी के दिग्गजों के जाने के बाद खाली हुई जगह को भरना है। जो उनसे उम्मीदें हैं वो उनपर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। WWE की नजर में इस काम को करने के लिए समाओन सुपरस्टार पूरी तरह से फिट बैठते हैं। लेखक- आदित्य रंगराजन, अनुवादक- विजय शर्मा