WWE द्वारा जल्द ही एक और सुपरस्टार शेकअप करने के पीछे के 5 संभावित कारण

#2 स्मैकडाउन तेज़ी से बड़ा और बेहतर बन सकता है

यह कोई रहस्य नहीं रहा कि WWE स्मैकडाउन लाइव को बड़ा और बेहतर ब्रांड बनाने की कोशिश कर रही हैं। 4 अक्टूबर को स्मैकडाउन लाइव का FOX पर पहला शो है। शो पहले से ही बड़ी चर्चा में है क्योंकि बहुत से बड़े लैजेंड्स और सुपरस्टार्स डेब्यू एपिसोड में नजर आएंगे। यह ड्राफ्ट की बात को और बढ़ावा देता है क्योंकि यह स्मैकडाउन लाइव को और आगे बढ़ाएगा। इससे रॉ के सुपरस्टार्स स्मैकडाउन में नहीं आएंगे। स्मैकडाउन में दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन हैं और उनकी मदद से स्मैकडाउन अपनी एक अलग पहचान बना सकता है।

youtube-cover

#1 इंटरब्रांड दुश्मनी का अधिक मतलब होगा

2004 में ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग के बीच के बीच हमें दुश्मनी देखने को मिली थी। दोनो अलग ब्रांड के थे लेकिन बाद में उनका रेसलमेनिया में एक मैच हुआ। उस समय तो यह बात अच्छी लग रही थी लेकिन ऐसी चीज़ों को बार बार करना फैंस को अच्छा नही लगेगा।

youtube-cover

ऐसा ही कुछ अगले साल हुआ जब कर्ट एंगल ने शॉन माइकल्स का सामना किया और द अंडरटेकर ने रेसलमेनिया 21 में रैंडी ऑर्टन को हराया। लगता है WWE अपने पुराने तरीक़ों को वापस ला रही है लेकिन यह सिर्फ पीपीवी मुकाबलों के लिए ही होना चाहिए नाकि हर हफ्ते के लिए। शुरुआत के लिए रेसलमेनिया 36 में द फीन्ड बनाम एलिस्टर ब्लैक हो सकता है। इसके अलावा हमें आगे चलकर और भी बहुत सी संभावनाएं सामने आएंगी।

Quick Links

App download animated image Get the free App now