4- WWE में सेलिब्रिटीज की हमेशा ही जीत होती है
![बिग शो](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/8d417-16165673432174-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/8d417-16165673432174-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/8d417-16165673432174-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/8d417-16165673432174-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/8d417-16165673432174-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/8d417-16165673432174-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/8d417-16165673432174-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/8d417-16165673432174-800.jpg 1920w)
WWE इतिहास में WrestleMania में कई सेलिब्रिटीज कम्पीट करते हुए दिखाई दिए हैं और ये सभी सेलिब्रिटीज मैच जीतने में कामयाब रहे थे। हालांकि, कई फैंस WWE के इस निर्णय से खुश नहीं होते हैं क्योंकि सेलिब्रिटीज के खिलाफ हारने वाले सुपरस्टार के कैरेक्टर को काफी नुकसान होता है।
अब जबकि, WrestleMania में अकसर ही सेलिब्रिटीज की जीत होती है इसलिए इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि बैड बनी इस साल शोज ऑफ शोज में द मिज को हरा सकते हैं। वैसे भी, बैड बनी इस मैच में अच्छी परफॉर्मेंस देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
3- WWE का बैड बनी को लेकर फ्यूचर प्लान
![बैड बनी & डैमियन प्रीस्ट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/5b850-16165678129083-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/5b850-16165678129083-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/5b850-16165678129083-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/5b850-16165678129083-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/5b850-16165678129083-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/5b850-16165678129083-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/5b850-16165678129083-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/5b850-16165678129083-800.jpg 1920w)
कई WWE फैंस का मानना है कि बैड बनी WrestleMania 37 के बाद WWE छोड़ देंगे, हालांकि, शायद ऐसा नहीं है। आपको बता दें, बैड बनी WWE के फैन रहे हैं और उनका इस रेसलिंग कंपनी में कम्पीट करने का सपना रहा है और उनका यह सपना WrestleMania 37 में पूरा होने वाला है। अफवाह थी कि इस साल शोज ऑफ शोज में बैड बनी, डैमियन प्रीस्ट के साथ मिलकर मिज & मॉरिसन का सामना करेंगे।
अब जबकि, बैड बनी vs मिज का सिंगल्स मैच बुक किया जा चुका है, ऐसा लग रहा है कि भविष्य में इन दोनों टीम्स के बीच मैच देखने को मिल सकता है। यही कारण है कि बैड बनी को इस साल WrestleMania में द मिज को हराना चाहिए।