WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला गया। बिग ई (Big E) ने अपना मनी इन द बैंक (Money in the Bank) कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करते हुए WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया। दरअसल, Raw की शुरुआत में बिग ई, रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) का सैगमेंट देखने को मिला था। इस दौरान बिग ई ने बताया था कि वो आज किसी भी हालत में कैश-इन करेंगे।मेन इवेंट में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, बॉबी लैश्ले और रैंडी ऑर्टन ने मिलकर जबरदस्त मैच दिया। इस मैच में इंटरफेरेंस का फायदा उठाकर बॉबी लैश्ले ने जीत दर्ज की। साथ ही अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया। मैच के बाद बिग ई ने एंट्री की और अपने कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन किया।The NEW DAY is upon us.The @WWEBigE Era is here!#AndNew #WWEChampion pic.twitter.com/dN48DJeU7P— BIG E IS WWE CHAMPION (@WWE) September 14, 2021उन्होंने इसके बाद थोड़े समय तक लड़ाई की और अंत में अपना फिनिशर लगाकर मैच को जीता। साथ ही नए WWE चैंपियन बन गए। कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से बिग ई नए WWE चैंपियन बने हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 कारणों के बारे में बात करेंगे जिनकी वजह से बिग ई ने बॉबी लैश्ले को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती।5- WWE चैंपियन रहते हुए लैश्ले को पर्याप्त समय हो गया थाCongratulations @WWEBigE.THEN and NOW.A champion in @WWE.A champion in life. pic.twitter.com/oh85dcIfaR— WWE NXT (@WWENXT) September 14, 2021बॉबी लैश्ले ने बतौर चैंपियन काफी अच्छा काम किया था। इस दौरान उन्होंने कई सारे सुपरस्टार्स के खिलाफ इसे सफलतापूर्वक रिटेन किया। बॉबी लैश्ले ने 1 मार्च 2021 को Raw के एपिसोड में द मिज़ को हराकर इस टाइटल पर कब्जा किया था। इसके बाद उन्होंने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ WrestleMania जैसे बड़े इवेंट में टाइटल को डिफेंड किया।साथ ही कोफी किंग्सटन पर भी Money in the Bank पीपीवी में एक अहम जीत दर्ज की। उनकी सबसे बड़ी जीत गोल्डबर्ग के खिलाफ आई। SummerSlam में उन्होंने गोल्डबर्ग को हराकर टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया था। कोई भी फैन उनके टाइटल रन से निराश नहीं हुआ होगा। उनका पहला ही चैंपियनशिप रन इतना ज्यादा खास साबित हुआ था। अब उन्हें चैंपियन बने हुए काफी समय हो गया था और टाइटल चेंज का यह सही समय था।