5 कारण जिसकी वजह से Royal Rumble में बेली के खिलाफ जीत हासिल करेंगी शार्लेट

wow 5

आप चाहे या न चाहे मगर शार्लेट सबसे बेहतरीन है। वो बांकि रैसलर से काफी ऊपर हैं। 29 जनवरी को रॉयल रंबल में विमेंस में सबसे ज्यादा अविरोधी प्रदर्शन देने वाली रेसलर शार्लेट और बेली आपस में भिड़ने वाली है। ये मैच WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए होने वाला है। इस मैच में बेली रिंग में कदम रखने वाली है। कई लोगो का ये अंदाजा है कि, बेली ही वो महिला रेसलर हैं जो चार बार चैंपियन रह चुकी शार्लेट को टक्कर देकर उनके राज को ख़त्म कर सकती हैं। ये पांच कारण जिसकी वजह से शार्लेट रॉयल रंबल में बेली के ऊपर भारी पड़ जाएंगी: #1 बेली तैयार नहीं है बेली को फैंस उतना ही पसंद करते हैं। जितना किसी और रैसलर को। मगर अभी बेली अपने पहले टाइटल विन के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसा सुनने में आ रहा है कि बेली के लिए वैसी ही स्टोरीलाइन तैयार की जा रही है। जैसे डेनियल ब्रायन के लिए रैसलमेनिया 30 में किया गया था।बेली आज WWE में सबसे टॉप बेबीफेस है। वो सभी के द्वारा पसंद की जाने वाली सुपरस्टार हैं ।क्योंकि वो एक अंडरडॉग हैं। उनका शरीर भी ज्यादा बड़ा नहीं है, वो ज्यादा लंबी भी नहीं है, और इसी वजह से WWE में वो एक बहुत ही चहीती रेसलर है। दर्शक उन्हें हमेशा से पसंद करते आए हैं।उनका दिल बहुत बड़ा है। वो एक ऐसी रेसलर है, जिन्हें लोग अपना आइडल बनाते है, और उनके जैसा बनना चाहते हैं। उनके पास एक बहुत बड़ा भविष्य पड़ा है इसलिए हमें इस बात की हड़बड़ी नहीं करनी चाहिए, और सही समय का इन्तजार करना चाहिए। #2 नाया जैक्स को अगली WWE रॉ विमेंस चैंपियन होना चाहिए wow 4 WWE में एक प्रभावशाली हील चैंपियन रहना चाहिए। भले ही शार्लेट एक प्रभावशाली रेसलर है। लेकिन वो प्राकृतिक तौर से उतनी ज्यादा प्रभावशाली नहीं है, जितनी नाया जैक्स हैं। नाया जैक्स ने सभी महिला रैसलर पर अपना दम आज़मा चुकी है, जिसमे WWE विमेंस चैंपियन शार्लेट भी शामिल हैं। अगर मैं WWE क्रिएटिव टीम में होता तो मैं ये आइडिया देता कि WWE रॉयल रम्बल में शार्लेट की जीत के बाद अगले रॉ में नाया जैक्स Vs शार्लेट का मैच रखवाया जाए। जिसमें नाया जैक्स नयी WWE विमेंस चैंपियन बन जाती हैं। इससे शार्लेट की PPV स्ट्रीक भी नहीं टूटेगी, और WWE को एक नई WWE विमेंस चैंपियन भी मिल जाएगी। इसके बाद नाया जैक्स को रॉ में अपना दबदबा बनाने का मौका भी मिल जाएगा। इस चैंपियनशिप बदलाव की वजह से WWE में एक ट्रिपल थ्रैट मैच उभर के आएगा जो कि रेसलमेनिया 33 में रखा जा सकता है। जिसमें शार्लेट Vs नाया जैक्स Vs बेली होंगे। क्योंकि बेली के पास अपने रीमैच को इस्तेमाल करने का मौका होगा। #3 शार्लेट आज के समय में एक मात्र प्रभावशाली रेसलर है wow 3 ये समय सच्चाई का सामना करने का है। चाहे आप इस बात को मानें या ना मानें मगर शार्लेट अभी के इस समय में सबसे बेहतरीन महिला रैसलर है। हर रोज़ वो अपना प्रदर्शन बेहतर बनाते जाती है, और दर्शकों को काबिले तारीफ़ मैच देखने का अवसर प्राप्त होता है। जब WWE की बत्तियां जलती है, तो आज रोस्टर में ज्यादा सुपरस्टार नहीं हैं, और शार्लेट ही है जो दर्शकों को लगातार मजबूती से भरा प्रदर्शन देने में सफल होती हैं।वो हमेशा ही अच्छा प्रदर्शन देती हैं, और शायद इस वजह से WWE ने उन्हें ऊंचाइयों में पहुंचने का मौका भी दिया है। #4 PPV स्ट्रीक ना टूटे wow 2 मौजूदा समय में शार्लेट का सिंगल्स कॉम्पटिशन का PPV रिकॉर्ड 14 - 0 का है। इसी कारण से वो खुद को PPV की रानी के नाम से बुलाती हैं। इतनी प्रभावशाली स्ट्रीक होने के बाद ये एक स्ट्रीक की बर्बादी होगी। अगर ये स्ट्रीक को रैसलमेनिया की जगह रॉयल रम्बल में ख़त्म कर दिया जाए। ऐसी स्ट्रीक हमें हाल फिलहाल में देखने को नहीं मिली है। ये स्ट्रीक गोल्डबर्ग के समय की स्ट्रीक से मिलती जुलती है, और इस वजह से इस स्ट्रीक को इतना जल्दी अंत नहीं करना चाहिए। इसे एक अच्छा क्लाइमेक्स देना चाहिए। भले ही इन दोनों ही कलाकारों के बारे में हमारा नजरिया कैसा भी हो। मगर ये फ्यूड अभी उस दर्जे की नहीं हुई है कि, इसे ऐसा अंत मिलना चाहिए। ये मैच उस काबिल नहीं बन पाया है कि, इस मैच से स्ट्रीक को ख़त्म किया जाए। #5 रैसलमेनिया में हुआ टाइटल बदलाव कई ज्यादा मायने रखता है wow 1 रैसलमेनिया को "शो केस ऑफ़ द इम्मोर्टल्स" कहा जाता है। इसमें आए रेैसलर्स एक महत्वपूर्ण छाप छोड़ जाते है। इस शो में सितारों का जन्म होता है, और इतिहास बनाया जाता है। लोगों का करियर बदल जाता है। अगर WWE बेली की प्रतिभा का सम्मान करता है तो उसे रैसलमेनिया में पहली चैंपियनशिप जीत के लिए बचाकर रखना चाहिए। जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया था कि WWE इस बार बेली को रैसलमेनिया 30 के डेनियल ब्रायन के जैसे पेश करने की कोशिश में है। जिस प्रकार से डेनियल ब्रायन ने अथॉरिटी को हार का स्वाद चखा दिया था। इससे बड़ा मौका एक अंडरडॉग के लिए नहीं हो सकता है। ये मौका इतिहास को बदलने की क्षमता रखता है।