Ad
मौजूदा समय में शार्लेट का सिंगल्स कॉम्पटिशन का PPV रिकॉर्ड 14 - 0 का है। इसी कारण से वो खुद को PPV की रानी के नाम से बुलाती हैं। इतनी प्रभावशाली स्ट्रीक होने के बाद ये एक स्ट्रीक की बर्बादी होगी। अगर ये स्ट्रीक को रैसलमेनिया की जगह रॉयल रम्बल में ख़त्म कर दिया जाए। ऐसी स्ट्रीक हमें हाल फिलहाल में देखने को नहीं मिली है। ये स्ट्रीक गोल्डबर्ग के समय की स्ट्रीक से मिलती जुलती है, और इस वजह से इस स्ट्रीक को इतना जल्दी अंत नहीं करना चाहिए। इसे एक अच्छा क्लाइमेक्स देना चाहिए। भले ही इन दोनों ही कलाकारों के बारे में हमारा नजरिया कैसा भी हो। मगर ये फ्यूड अभी उस दर्जे की नहीं हुई है कि, इसे ऐसा अंत मिलना चाहिए। ये मैच उस काबिल नहीं बन पाया है कि, इस मैच से स्ट्रीक को ख़त्म किया जाए।
Edited by Staff Editor