5 कारण जिसकी वजह से WWE रॉ, स्मैकडाउन लाइव से बेहतर शो है

ब्रैंड स्पलिट को अब दो हफ्ते हो चुके हैं और अब दोनों ही ब्रैंड्स में आगे निकलने के लिए होड सी लग गई है। अगर दोनों रॉ और स्मैकडाउन में नज़र डाली जाए, तो दोनों ही ब्रैंड में बदलाव नज़र आए और दोनों ही अपने आप को बेस्ट साबित करने में लगे हुए हैं। अब तक रॉ और स्मैकडाउन दोनों ही काफी अच्छा कर रहे हैं, लेकिन फिर भी दो हफ्तों के बाद रॉ काफी हद तक ब्लू ब्रैंड से आगे ही नजर आता है। 1- फिन बैलर और सैथ रॉलिंस balor10-1470475704-800 रॉलिंस इस समय WWE के बेस्ट विलन और सबसे बेस्ट रैसलर भी है। फिन बैलर को आते ही टाइटल मैच में डालना काफी अच्छा आइडिया है, लेकिन यह उल्टा भी पड़ सकता है। हम सबको लग रहा था कि जब बैलर रॉ के मेन रोस्टर में आएंगे, तो वो क्लब का हिस्सा बनेंगे। लेकिन अभी वो फैंस के चहेते हैं और कंपनी को उनकी जरूरत भी है। इस मैच से काफी उम्मीदे है और यह दुश्मनी से कंपनी को काफी फायदा भी होगा। इस मैच में सभी दर्शकों की सासें रुकी रहेंगी। बैलर और रॉलिंस दोनों में ही काफी काबिलयात है। लेकिन कई फैंस को लग रहा है कि WWE इस दुश्मनी को जल्द ही खत्म ना कर दें। 2- रोमन रेंस का मिड कार्ड में जाना roman4-1470475994-800 सैथ रॉलिंस को रोस्टर में सबसे ऊपर रखना, बिजनेस के काफी अच्छा है। रेंस अभी भी एक कड़े प्रतिद्वंदी है, जोकि पिछले एक साल में काफी बदले है। लेकिन उन्होंने हीरो बनाने के लिए उन्हें फैंस का चहेता बनाना होगा। WWE को इसको लेकर काफी चिंता है, खासकर विंस मैकमैहन को, जोकि उन्हें जॉन सीना के स्तर तक पहुंचाना चाहते है। क्रिएटिव टीम ने रेंस को एक ऐसा विरोधी दिया है, जिससे फैंस बिल्कुल भो पसंद नहीं करते, यूनाइटिड स्टेटस चैम्पियन रुसेव। अगर रेंस, रुसेव को हारा देते है और नए यूनाइटिड स्टेटस चैम्पियन बन जाते है, तो उन्हें क्राउड़ का समर्थन मिल सकता है। हाल ही में रॉलिंस में काफी बदलाव लाए जा रहे है और कंपनी रेंस के साथ भी वहीं करना चाहती है। 3- अच्छे कमेंटेटर्स raw-commentators-1470476381-800 WWE ने रॉ की कमेंट्री टीम में जेबीएल की जगह वो कोरी ग्रेवेस को ले आए और यह काफी सफल भी चल रहा हैं, लेकिन स्मैकडाउन लाइव में जेबीएल और डेविड ओटूँगा के बीच बिल्कुल भी तालमेल देखने को नहीं मिल रहा। मौरो रैनैलो अच्छी कमेंट्री कर रहे है, लेकिन बाकी दोनों कमेंटेटर्स ने काफी निराश किया हैं। ग्रेव्स, माइकल कोल और ब्रायन सैक्सटन के बीच शानदार तालमेल देखने को मिल रहा है और यह सबको काफी रोमांचक भी कर रहा है। सैक्सटन कैमरा के सामने संतुलित नज़र आ रहे है और ग्रेवेस ने भी अपनी नई ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाया। जो भी हो इस बदलाव से काफी परिवर्तन देखने कि मिले है और यह चीज ब्रैंड स्पलिट को सफल भी बना रही है। 4- 3 घंटे का शो raw-1470476467-800 रॉ को तीन घंटे का शो होने के कारण काफी फायदा मिल रहा है और इसी वजह से स्मैकडाउन लाइव अपनी चमक नहीं बिखेर पा रहा है। स्मैकलाइव के पहले शो में काफी जल्दबाज़ी देखने को मिली, कैमरा एंगल सटीक नहीं थे और डेनियल ब्रायन और शेन मैकमैहन में भी जल्दबाजी के कारण उनका तालमेल बिगड़ता देखा गया। तीन घंटे का शो होने के कारण, स्टोरी को बिल्ड करने में मदद मिलती हैं और उन्हें लंबे समय के लिए चलाया भी जा सकता है। इस तरह से अच्छे मैच भी देखने को मिलते है और इस बदलाव से वो 60 मिनट काफी महत्वपूर्व साबित हो रहे हैं। 5- आपसी लड़ाई foley_steph2-1470476736-800 आज नहीं तो कल यह बात तो तय है कि मिक फोली और स्टेफनी मैकमैहन लंबे के समय के लिए एक राह पर नहीं चल सकते और आने वाले टाइम में इस जोड़ी में लड़ाई होने की पूरी संभावना है। इन दोनों की जोड़ी अभी के लिए अच्छी जा रही है, लेकिन यह लंबी नहीं चल सकती। हम सब इस बात का इंतज़ार कर रहे है कि ट्रिपल एच या फिर विंस मैकमैहन टीवी पर वापस आए और फोली को बाहर का रास्ता दिखाए, अब तक ऐसा नहीं हुआ है, लेकिन यह WWE है। 2016 खत्म होने से पहले हमें एक नया जनरल मैनेजर देखने को मिल सकता हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications