WWE रॉ (Raw) का एपिसोड काफी धमाकेदार साबित हुआ। WWE ने कुछ शानदार मैचों का आयोजन किया। इस एपिसोड का अंत सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा। शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) और रिया रिप्ली (Rhea Ripley) के मैच का अंत DQ से हो गया। इसके बाद रिप्ली ने फ्लेयर पर बुरी तरह हमला किया। निकी एश (Nikki A.S.H) ने अपने कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन करते हुए विमेंस टाइटल जीत लिया।NIKKI A.S.H CASHES IN HER MITB AND IS THE NEW RAW WOMENS CHAMPION #WWERaw pic.twitter.com/kgdWcTUQIp— Max (@MaxFallis) July 20, 2021हर एक फैन के मन में सवाल होगा कि आखिर किन कारणों से निकी एश ने Raw विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया। WWE ने कुछ अहम वजहों से ही बड़ा निर्णय लिया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 संभावित कारणों के बारे में बात करेंगे जिनकी वजह से निकी एश ने शार्लेट फ्लेयर पर अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करके Raw विमेंस चैंपियनशिप जीती।5- WWE Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट को जल्द से जल्द कैश-इन कराने के लिएNikki A.S.H has cashed in her MITB contract and is the new RAW Women’s Championship.I’m really happy for her. pic.twitter.com/wESZre4QYq— Wrestle Ops (@WrestleOps) July 20, 2021WWE में अक्सर जो सुपरस्टार्स ज्यादा समय तक कॉन्ट्रैक्ट को अपने पास रखते हैं, ज्यादातर मौकों पर वो इसे सही तरह से कैश-इन नहीं कर पाते हैं। पिछले साल WWE ने ओटिस को Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट दिया था और उस समय फैंस उतने निराश नहीं हुए थे। बाद में फैंस की रुचि ओटिस से खत्म हो गई। इस वजह से WWE ने उनसे कॉन्ट्रैक्ट छीन लिया था। WWE इस साल यह गलती नहीं करना चाहता था।इस कारण उन्होंने जल्द से जल्द Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन करने का निर्णय लिया। बिग ई का चैंपियन बनना लगभग तय है और अगर वो लंबे समय तक कॉन्ट्रैक्ट अपने पास रख भी लेंगे तो वो इसे सफलतापूर्वक कैश-इन कर सकते हैं। हालांकि, निकी क्रॉस अगर ज्यादा समय तक कॉन्ट्रैक्ट अपने पास रखती तो शायद फैंस की रुचि उन्हें लेकर खत्म हो जाती। इस वजह से वो कॉन्ट्रैक्ट को सफलतापूर्वक कैश-इन नहीं कर पाती। WWE ने इस चीज़ को ध्यान रखते हुए निकी के Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट को जल्दी कैश-इन कराने का निर्णय लिया।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!