5 कारणों से निकी एश ने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन करते हुए WWE Raw विमेंस चैंपियनशिप को जीता

नई WWE Raw विमेंस चैंपियन निकी एश
नई WWE Raw विमेंस चैंपियन निकी एश

2- फैंस निकी क्रॉस को पुश मिलते हुए देखना चाहते थे

निकी क्रॉस काफी समय से एक्शन से दूर थीं और इस वजह से फैंस निराश थे। निकी ने WWE से दूर रहने को लेकर निराशा जताई थी और इस दौरान प्रशंसकों ने उनका काफी समर्थन किया था। उनकी वापसी पर फैंस खुश थे और चाहते थे कि उन्हें अब अच्छी बुकिंग मिले।

WWE ने अपने फैंस की इच्छा पूरी कर दी। निकी ने अपने कैरेक्टर में बदलाव किया और फिर उनकी किस्मत बदल गई। कुछ महीनों पहले तक लग भी नहीं रहा था कि निकी विमेंस चैंपियन बन सकती हैं लेकिन फैंस के समर्थन और कैरेक्टर में बदलाव की वजह से उनकी किस्मत बदल गई।

Quick Links

App download animated image Get the free App now