पेज को WWE SmackDown के जनरल मैनेजर पद से हटाने की 5 बड़ी वजह

Enter caption

स्मकैडाउन लाइव के इस हफ्ते के एपिसोड में फैंस तब हैरान रह गए, जब शेन मैकमैहन ने इस बात की घोषणा की कि पेज अब स्मैकडाउन की जनरल मैनेजर नहीं रहेंगी। शेन मैकमैहन की इस बात को सुनकर एरीना में मौजूद कई फैंस कुछ पल के लिए समझ नहीं पाए आखिर ये हुआ क्या?

Ad

शेन मैकमैहन ने इसके बाद इस बात की भी जानकारी दी कि पेज अब जल्द ही नई भूमिका में नज़र आने वाली हैं। हालांकि शेन ने उनकी नई भूमिका को लेकर कोई संकेत नहीं दिए, जिससे हम ये अंदाजा लगा सके कि पेज आखिर अब क्या करने वाली हैं।

कई फैंस पेज को स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर के पद से हटाने से खुश नहीं हैं तो कुछ फैंस WWE के इस फैसले से खुश भी हैं। खैर अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आखिर पेज अब किस भूमिका में नज़र आती हैं लेकिन उससे पहले हम एक नज़र डालेंगे उन कारणों पर कि आखिर पेज को स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर पद से क्यों हटाया गया?

तो आइए बिना किसी देरी के एक नज़र डालते हैं पेज को स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर पद से हटाने की 5 बड़ी वजहों पर।

मैकमैहन परिवार अब शो चलाएगा

It's a 4-person Authority team

मंडे नाइट के एपिसोड में ट्रिपल एच के साथ पूरा मैकमैहन परिवार नज़र आया था। ट्रिपल एच ने इस दौरान कहा था कि वह अब शो चलाएंगे और जो फैंस देखना चाहते हैं वहीं दिखाएंगे। इसके अलावा स्मैकडाउन लाइव के इस हफ्ते के एपिसोड में विंस मैकमैहन और शेन मैकमैहन दोनों नज़र आए।

Ad

पेज को स्मैकडाउन लाइव के जनरल मैनेजर पद से हटाने की एक बड़ी वजह यह भी हो सकती है कि मैकमैहन परिवार अब शो को खुद चलाना चाहता है और इसके लिए उसे जनरल मैनेजर के रूप में पेज की जरूरत नहीं है।

Get WWE News in Hindi Here

पेज ऑन-स्क्रीन किसी नए रोल में नज़र आ सकती हैं

Image result for paige smackdown gm

शेन मैकमैहन ने जब इस बात की घोषणा की कि पेज अब स्मैकडाउन लाइव की जनरल मैनेजर नहीं रहेंगे तो फैंस हैरान रह गए थे लेकिन अगले ही पल उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि पेज जल्द ही नए रोल में आने वाली हैं। हमारे ख्याल से पेज ऑन-स्क्रीन स्मैकडाउन लाइव में किसी टीम की मैनेजर या फिर अथॉरिटी में नए नाम से नज़र आ सकती हैं।

Ad

इसके अलावा वह स्मैकडाउन लाइव में सोन्या डेविल और मैंडी रोज को फिर से मैनेज कर सकती हैं और फैंस को एक बार फिर एवोल्यूशन की वापसी देखने को मिल सकती है। हमारे ख्याल से WWE मैंडी रोज, सोन्या डेविल बनाम पेज के बीच दुश्मनी बुक कर सकती है।

मैंडी रोज और सोन्या डेविल, पेज को स्मैकडाउन लाइव के जनरल मैनेजर पद से हटाने को लेकर तंज कसे जिससे मैंडी रोज, सोन्या डेविल बनाम पेज के बीच नई स्टोरीलाइन शुरू हो सकती है।

हील के रूप में बदलने वाले हैं शेन मैकमैहन

Finally, SmackDown LIVE Commissioner Shane McMahon makes his way to the squared circle!

कुछ समय पहले सऊदी अरब में हुए WWE वर्ल्ड कप में शेन मैकमैहन ने चौंकाने वाली एंट्री करते हुए WWE वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के बाद ऐसा लग रहा था कि शेन मैकमैहन ने हील के रूप में बदलने के लिए एक कदम आगे बढ़ा दिया है।

Ad

इसके बाद इस बात की अफवाहें आनी शुरू हो गईं थी कि शेन मैकमहैन जल्द ही पेज को स्मैकडाउन लाइव के जनरल मैनेजर के पद से हटा सकते हैं। फिलहाल ये अफवाह स्मैकडाउन लाइव के इस हफ्ते के एपिसोड में सच हो गई।

शेन मैकमैहन ने आखिरकार पेज को स्मैकडाउन लाइव के जनरल मैनेजर के पद से हटा दिया है जिसके बाद उनके हील बनने को लेकर अफवाहें फिर से शुरू हो गईं हैं। हमारे ख्याल से शेन मैकमैहन रैसलमेनिया 35 से पहले हील के रूप में बदल सकते हैं।

रॉ में ड्रॉफ्ट की जा सकती हैं पेज

Image result for paige smackdown gm

शेन मैकमैहन ने इस बात की जानकारी तो दे कि पेज अब स्मैकडाउन लाइव की जनरल मैनेजर नहीं रहीं और जल्द ही नए रोल में नज़र आने वाली हैं। हालांकि शेन मैकमैहन ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि क्या पेज अब स्मैकडाउन लाइव का हिस्सा रहेंगी या फिर नहीं?

Ad

इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि अगर पेज को स्मैकडाउन लाइव में ही रहना होता तो शायद उन्हें जनरल मैनेजर के पद से नहीं हटाया जाता। हमारे ख्याल से WWE के मन में कहीं ना कहीं पेज को मंडे नाइट में भेजे जाने का जरूर ख्याल होगा।

वर्तमान में देखा जाए तो पेज माइक पर काफी शानदार हैं और ऐसे में वह मैनेजर की भूमिका में काफी शानदार लग सकती हैं। आने वाले समय में अगर पेज मंडे नाइट रॉ में किसी सुपरस्टार को मैनेज करती दिखें तो इसमें कोई चौंकाने वाली बात नहीं होनी चाहिए।

रिंग में वापसी करने वाली हैं पेज

Image result for paige smackdown gm

जैसा कि हम सब जानते हैं कि WWE में कभी भी कुछ भी हो सकता है। ऐसे में पेज की रिंग वापसी से बिल्कुल भी इंकार नहीं किया जा सकता है। पेज फिलहाल चोट के कारण रिंग एक्शन से काफी दूर हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनका रिंग में लौटना काफी मुश्किल है लेकिन डेनियल ब्रायन की रिंग में वापसी के बाद हम पेज की रिंग में वापसी की उम्मीद कर सकते हैं।

Ad

अगर वाकई पेज रिंग में वापसी करने वाली हैं तो इसके लिए उन्हें तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय की जरूरत होगी और हो सकता है कि WWE ने इसी चीज को ध्यान में रखते हुए पेज को जनरल मैनेजर के काम से छुट्टी दे दी हो।

एक फैन होने के नाते हम उम्मीद करते हैं कि पेज जल्द ही रिंग में वापसी करें। कई फैंस उन्हें रिंग में वापसी करते हुए देखना चाहते हैं।

लेखक: रोहित नाथ, अनुवादक: अंकित कुमार

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications