रोमन रेंस को WWE द्वारा लगातार पुश किए जान की 5 वजह

vince-mcmahon-money-1489026796-800

2 अप्रैल 2017 को रोमन रेन्स के करियर का सबसे बड़ा मैच होने वाला है। उनका सामना रैसलिंग के सबसे बड़े नाम द अंडरटेकर से होने जा रहा है। द फीनम को प्रो रैसलिंग का भगवान कहा जाये तो गलत नहीं होगा। इस बुकिंग के बाद WWE ने अपने आप को एक कोने में खड़ा कर लिया है। रोमन रेन्स इस मैच में उसी बेबीफेस रूप में उतरेंगे जैसा उन्हें सालों से दिखाया जा रहा है। उनका सामना उस रैसलर से होने वाला है जिससे दर्शक कभी नफरत नहीं कर सकते। अगर WWE किसी योजना के तहत रोमन रेन्स का हील टर्न करवाना चाहती है तो ये आईडिया सफल हो सकता है। इस मैच की सबसे बड़ी बात है, रोमन रेन्स का वापस जीतकर कंपनी के टॉप पर पहुंचना और यहां पर सबसे बड़ी बात है कि वो ये सब बेबीफेस के रूप में कर रहे हैं। रोमन रेन्स को लगातार कंपनी के टॉप स्पॉट के लिए पुश किया जा रहा है। विंस मैकमैहन के ऐसा करने के पीछे एक कारण नज़र आ रहा है जिसकी वजह से वो रेन्स का नेगेटिव टर्न नहीं होने दे रहे। विंस पहले एक बिज़नस मैन हैं और वो वही करेंगे जो कंपनी के लिए फायदेमंद होगा। ये रही रोमन रेन्स को लगातार पुश किये जाने की 5 मुख्य वजह:

Ad

इससे काफी मुनाफा होगा

रोमन रेन्स को इसलिए पुश किया जा रहा है क्योंकि उन्हें कंपनी का अगला जॉन सीना बनाया जा सके। इसका मतलब WWE सीना की तरह ही रेन्स को कंपनी का फेस बनाकर उनसे मुनाफा कमाना चाहती है। इसमें उन्हें थोड़ी कामयाबी भी मिल चुकी है। रोमन रेन्स की लोकप्रियता को हम कम नहीं आंका सकते। रेन्स के प्रसंशकों में ज्यादतर बच्चे और महिलाएं हैं और ये ही अपने बड़ों को कंपनी की मर्चैनडाइज़ खरीदने के लिए राजी करवाते हैं। बच्चों को सुपरहीरो पसंद है और इसलिए कंपनी भी रेन्स को सुपरहीरो के रूप में दिखा रहे हैं। इससे साबित होता है कि नकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद भी रेन्स काफी लोकप्रिय हैं। जिससे विंस मैकमैहन और कंपनी की कमाई होती है।

पब्लिसिटी अच्छी है

reigns_victory_quick_image-6221737ca912bdff28c4c59c1491f32d.0.0-1489027227-800

विंस मैकमैहन का मानना है कि कुछ होना, कुछ ना होने से अच्छा है। रैसलिंग की दुनिया में विंस का मानना है कि बिल्डिंग के बाहर किसी रैसलर को मिली प्रतिक्रिया कोई भी प्रतिक्रिया न मिलने से अच्छा है। विंस मैकमैहन काफी समय से इस तथ्य पर विश्वास करते हैं और शायद ही इसे छोड़ें। इसका उदहारण है गोल्डस्ट का पुराना किरदार। विंस ने कभी भी गोल्डस्ट के नेगेटिव प्रतिक्रिया पर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि इससे उन्हें मुनाफा हो रहा था।

विंस मैकमैहन अड़ियल हैं

vince-mcmahon-evil-laugh-1476914579-800.png-1489027122-800

विंस मैकमैहन एक अड़ियल इंसान है। वो बहुत जिद्दी हैं। विंस को पसन्द नहीं कि कोई उन्हें गलत कहे और अगर किसी ने ऐसा कह दिया तो अपनी बात सही साबित करने के लिए विंस किसी भी हद तक जा सकते हैं। रॉयल रम्बल 2014 और 2015 और फिर रैसलमेनिया XXX और 31 के मुख्य इवेंट के लिए विंस मैकमैहन ने पहले से योजना बना ली थी। रैसलमेनिया XXX के समय दर्शकों ने इसे पसंद नहीं किया और फिर शो को बचाने के लिए विंस मैकमैहन ने अंत में सैथ रॉलिन्स को भेजा। विंस मैकमैहन ने ये निर्णय लिये, लेकिन उन्हें ये निर्णय बिल्कुल पसंद नहीं आया। दर्शकों के चलते उन्हें उनकी योजना बदलनी पड़ी थी और ये बात उन्हें खाये जा रही थी। इसका बदला उन्होंने रैसलमेनिया 32 को अपने अंदाज में बुक कर के लिया। रैसलमेनिया 32 पर विंस मैकमैहन को जो चाहिए था वो उन्हें मिला। रैसलमेनिया 32 के लिए विंस को मिली नकारात्मक प्रतिक्रिया के बावजूद वो एक हाउस फुल शो साबित किया। इसलिए यहां पर विंस मैकमैहन ने रैसलमेनिया 32 की कमाई गिनते हुए शो की बू को एक काम से सुनकर दूसरे कान से निकाल दिया होगा।

विंस मैकमैहन दर्शकों की नहीं सुनते

vince-mcmahon-2014-1489026991-800

कई मौकों पर विंस मैकमैहन ने दो वाक्य कहकर बात टाल दी है। वो दो वाक्य हैं, "मुझे फर्क नहीं पड़ता दर्शक क्या चाहते हैं" और दूसरा "मैं केवल एक व्यक्ति की बात सुनता हूँ और वो है विन्सेन्ट कैनेडी मैकमैहन।" ये लाइनें बनावटी नहीं है, बल्कि ये विंस मैकमैहन की सच्चाई हमे दिखाती है। विंस दर्शकों की नहीं सुनते क्योंकि उनके अनुसार दर्शकों को ज्ञान नहीं है। विंस का मानना है कि दर्शक खासकर आलोचकों को ये नहीं मालूम की उन्हें क्या चाहिए। इसमें थोड़ी सचाई है। पिछले साल विंस ने डीन एम्ब्रोज़ को WWE चैंपियन बनाकर दर्शकों को वो दे दिया जिसकी दर्शक मांग कर रहे थे। लेकिन फिर दर्शक ही उनपर टर्न हो गए। इसके बाद वो वही करने लगे जो वो करते आए थे। साल दर साल विंस अपने आप को सही साबित करने में जुट जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बाकी सब उन्हें बताने लगते हैं कि कंपनी के लिए क्या सही है और क्या गलत।

घूम फिर कर दर्शक यहीं आएंगे

vince-mcmahon-1486707335-800

जो दर्शक विंस मैकमैहन को पसंद नहीं करते आख़िरकार घूम फिरकर वापस WWE देखने ही आएंगे। कट्टर प्रशंसकों को क्या पसंद है वो विंस मैकमैहन अच्छे से जानते हैं और उन्हें वो दे देते हैं। विंस मैकमैहन टीवी पर कुछ भी घटिया दिखाएं, वो RAW देखना नहीं छोड़ेंगे। विंस को आप कितना भी अड़ियल कह लें, लेकिन अंत में विंस एक बिज़नेसमैन हैं और उन्हें अपने ग्राहकों की पसंद पता है। रोमन रेन्स को पुश मिलता रहेगा और दर्शक उन्हें देखते रहेंगे। दर्शकों के पास विकल्प की कमी है। ऐसे कम ही दर्शक होंगे जो NJPW, इंडिपेंडेंट रैसलिंग या इम्पक्ट रैसलिंग की ओर मुड़ेंगे। लेखक: एलेक्स, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications