इस हफ्ते हुए WWE रॉ के शो की शुरूआत विंस मैकमैहन ने की। विंस मैकमैहन ने जैसे ही शो शुरू किया तभी स्मैकडाउन के सुपरस्टार रोमन रेंस की एंट्री होती है। रोमन रेंस की रॉ में एंट्री देख फैंस काफी रोमांचित हो उठते हैं।
ये भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 6 मई, 2019
शो में एंट्री करते हुए रोमन रेंस ने कहा कि वह रॉ के शो में आते रहेंगे अगर फैंस उन्हें बुलाएंगे। विंस मैकमैहन के इस सैगमेंट के दौरान डेनियल ब्रायन और कोफी किंग्सटन की भी एंट्री हुई। रॉ के इस हफ्ते के शो में रोमन रेंस की एंट्री होने कोई चौंकाने वाली बात नहीं है।
पिछले कुछ हफ्तों से रॉ की रेटिंग्स काफी गिर रही है और विंस मैकमैहन इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि रोमन रेंस ऐसे सुपरस्टार हैं जो अपने बलबूते शो की रेटिंग्स बढ़ा सकते हैं। खैर जो भी हो लेकिन रोमन रेंस का रॉ के शो में नज़र आना काफी शानदार रहा।
इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं रोमन रेंस के रॉ के शो में नज़र आने की 5 बड़ी वजहों पर।
यह जाहिर करने के लिए की वर्तमान स्थिति में कुछ भी हो सकता है
जैसा की हम सभी जानते हैं कि विंस मैकमैहन हमेशा से ही चौंकाने वाले फैसलों के लिए जाने जाते हैं। विंस मैकमैहन फैंस को हमेशा से सरप्राइज करने की कोशिश करते हैं और शायद यहीं वजह है कि जब भी शो की रेटिंग्स गिरती है तब विंस मैकमैहन कुछ ऐसा करते हैं जिसकी उम्मीद नहीं होती है।
रॉ के इस हफ्ते के शो में रोमन रेंस की एंट्री कराकर WWE यह संकेत देना चाहता है कि वर्तमान स्थिति में कुछ भी हो ऐसा हो सकता है जिसकी फैंस को उम्मीद नहीं होगी।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं