रोमन रेंस के Raw में वापसी करने की 5 सबसे बड़ी वजह

Enter caption

इस हफ्ते हुए WWE रॉ के शो की शुरूआत विंस मैकमैहन ने की। विंस मैकमैहन ने जैसे ही शो शुरू किया तभी स्मैकडाउन के सुपरस्टार रोमन रेंस की एंट्री होती है। रोमन रेंस की रॉ में एंट्री देख फैंस काफी रोमांचित हो उठते हैं।

ये भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 6 मई, 2019

शो में एंट्री करते हुए रोमन रेंस ने कहा कि वह रॉ के शो में आते रहेंगे अगर फैंस उन्हें बुलाएंगे। विंस मैकमैहन के इस सैगमेंट के दौरान डेनियल ब्रायन और कोफी किंग्सटन की भी एंट्री हुई। रॉ के इस हफ्ते के शो में रोमन रेंस की एंट्री होने कोई चौंकाने वाली बात नहीं है।

पिछले कुछ हफ्तों से रॉ की रेटिंग्स काफी गिर रही है और विंस मैकमैहन इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि रोमन रेंस ऐसे सुपरस्टार हैं जो अपने बलबूते शो की रेटिंग्स बढ़ा सकते हैं। खैर जो भी हो लेकिन रोमन रेंस का रॉ के शो में नज़र आना काफी शानदार रहा।

इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं रोमन रेंस के रॉ के शो में नज़र आने की 5 बड़ी वजहों पर।

यह जाहिर करने के लिए की वर्तमान स्थिति में कुछ भी हो सकता है

Monday Night Raw had a combustible feel to it tonight!

जैसा की हम सभी जानते हैं कि विंस मैकमैहन हमेशा से ही चौंकाने वाले फैसलों के लिए जाने जाते हैं। विंस मैकमैहन फैंस को हमेशा से सरप्राइज करने की कोशिश करते हैं और शायद यहीं वजह है कि जब भी शो की रेटिंग्स गिरती है तब विंस मैकमैहन कुछ ऐसा करते हैं जिसकी उम्मीद नहीं होती है।

रॉ के इस हफ्ते के शो में रोमन रेंस की एंट्री कराकर WWE यह संकेत देना चाहता है कि वर्तमान स्थिति में कुछ भी हो ऐसा हो सकता है जिसकी फैंस को उम्मीद नहीं होगी।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

शो के बीच अंतर खत्म करना

Vince McMahon and Roman Reigns colliding again was the perfect blur of fiction and reality.

इस हफ्ते रोमन रेंस के रॉ में एंट्री करने से इस बात के साफ संकेत हैं कि कंपनी रॉ और स्मैकडाउन में कोई अंतर नहीं रखना चाहता है। पिछले कुछ समय से रॉ और स्मैकडाउन के सुपरस्टार्स ब्रांड बदलकर कर चौंकाने वाली एंट्री कर रहे हैं।

हमारे ख्याल से अगर विंस वाकई में दोनों ब्रांड के बीच अंतर नहीं रखना चाहते हैं तो यह काफी शानदार है। रोमन रेंस का इस हफ्ते के शो में आना एक नई स्टोरीलाइन की ओर इशारा कर रहा है।

रेटिंग समस्या

WWE needed to do everything possible to get a ratings boost tonight.

पिछले कुछ हफ्तों से रॉ के शो की रेटिंग्स कुछ खास नहीं रही है और ये WWE की सबसे बड़ी समस्या है। कंपनी इस बात को अच्छी तरह से जानती है कि रोमन रेंस ही ऐसे सुपरस्टार हैं जो अपने बलबूते रेटिंग्स को बढ़ा सकते हैं।

रॉ में नज़र डाले तो रोमन रेंस सुपरस्टार्स शेकअप के बाद स्मैकडाउन चले गए वहीं ब्रॉक लैसनर भी रॉ से गायब हैं ऐसे में रॉ में स्टार पावर की कमी साफ झलक रही है। हमारे ख्याल से WWE ने सही समय में रोमन रेंस की रॉ में एंट्री कराई है।

नया रूल लाने के लिए

Genius or not. Vince McMahon just introduced the wild card rule.

इस हफ्ते रॉ के शो की शुरुआत विंस मैकमैहन ने की। इस दौरान उनके प्रोमो के बीच में ही स्मैकडाउन के सुपरस्टार रोमन रेंस और WWE चैंपियन कोफ़ी किंग्सटन आ गए। इन सुपरस्टार्स के रॉ शो पर आने से फैंस काफी ज्यादा हैरान हो गए।

इस बीच विंस मैकमैहन ने वाइल्ड कार्ड नियम का ऐलान कर दिया जिसके चलते हर ब्रांड के कोई भी चार सुपरस्टार रॉ और स्मैकडाउन में नज़र आ सकते हैं। विंस मैकमैहन द्वारा बनाया गया ये नियम दोनों ब्रांड को काफी दिलचस्प बना सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि WWE कैसे इस नियम को प्रयोग करता है।

बेबीफेस के रूप में रोमन रेंस के कैरेक्टर को मजबूत करना

Enter caption

रोमन रेंस ने इस हफ्ते ना केवल रॉ के शो में वापसी की बल्कि ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मुकाबला भी लड़ा। इस मुकाबले में रोमन रेंस ने जीत हासिल की, लेकिन रोमन रेंस के मुकाबला जीतते ही शेन मैकमैहन और इलायस ने रोमन रेंस पर हमला कर दिया।

दोनों ने रोमन रेंस की खूब पिटाई की। इस सैगमेंट के बाद कहीं न कहीं यह बताने की कोशिश की गई है कि रोमन रेंस अभी भी बेबीफेस के रूप में हैं और उनको हील के रूप में बदलने के लिए कंपनी बिल्कुल नहीं सोच रही है।

Quick Links