5 कारण जो स्मैकडाउन को रॉ से बेहतर बनाते हैं

reason-5-aj-styles-1483428114-800

जब WWE में ब्रैंड विभाजन हुआ, तब हमें लगा था कि रॉ की रेटिंग स्मैकडाउन के मुकाबले ऊपर रहेगी, क्योंकि उनके पास ज्यादा अच्छा रोस्टर था, बड़े स्टार्स थे, और वो हमेशा से एक बड़ा ब्रांड रहा है। हमेशा से बात "रॉ Vs नाइट्रो" की होती थी,"स्मैकडाउन Vs ठंडर" की बात कोई नहीं करता था। स्मैकडाउन लाइव में बहुत कुछ ऐतिहासिक हुआ है, मगर हमेशा से ही इसे बी ग्रेड शो माना गया है। लेकिन अब ऐसा नहीं है, पिछले हफ्ते स्मैकडाउन लाइव ने रॉ की रेटिंग्स को मात दे दी। ना सिर्फ रेटिंग बल्कि दर्शकों के मामले में भी रॉ को पीछे कर दिया। आइए देखते है पांच कारण आखिर क्यों ऐसा हुआ: #5 एजे स्टाइल्स एक सवाल जो पिछले 10 सालों से सब पूछे जा रहे थे, वो ये था कि अगर एजे स्टाइल्स WWE में आ जाए तो वो कैसा प्रदर्शन करेंगे। लेकिन अब हमारे पास यह जवाब है। ना सिर्फ कंपनी ने उन्हें WWE चैंपियन बनाया, बल्कि अब वो WWE का चेहरा बन चुके है। उनमें एक शानदार मैच लड़ने की क्षमता है। स्टाइल्स एक महान सुपरस्टार है, और ऐसे स्टार्स बहुत कम देखने को मिलते हैं। जिस तरीके से वो स्मैकडाउन रोस्टर में सभी के साथ काम करते है, उसी से लगता है कि वो बहुत ही कीमती कलाकार है। इस बात में कोई शक़ नहीं है कि सभी दर्शकों ने एजे स्टाइल्स को रैसलमेनिया 33 के मेन इवेंट में देखने की इच्छा जताई है। एजे स्टाइल्स को गोल्डबर्ग, लेसनर, सीना, अंडरटेकर और रोमन रेंस से भी ज्यादा वोट दिए गए है। दर्शकों को एजे स्टाइल्स पर विश्वास है, और इस तरीके से उन्हें ब्लू ब्रांड में भी विश्वास है। #4 रॉ का एक घंटा अतिरिक्त raw-1-stephanie-mcmahon-1483429804-800 "ब्रिंग इट ऑन द टेबल" नाम के शो में JBL ने बताया कि, किस तरीके से रॉ के एक अतिरिक्त घंटे में WWE को कितनी कमाई होती है। कमाई के नजरिए में देखा जाए तो ये उनके लिए फायदे का सौदा है। लेकिन अगर ये दर्शकों के तौर पर देखा जाए, तो ये एक एक्स्ट्रा घंटा शो की डिमांड को कम करता है। इस तीसरे घंटे की वजह से शो थोड़ा धीरे हो जाता है, और बीच में दर्शकों को ज्यादा मनोरंजन नहीं दे पाता है। NXT की सबसे बड़ा सफलता का कारण ये रहा है कि वो सिर्फ 1 घंटे का होता है, और इसके मुकाबले रॉ के अच्छे एपिसोड्स भी दर्शकों के मन को नहीं छू रहे। कभी-कभी पैसे के फायदों को छोड़कर एक अच्छे प्रोडक्ट की उम्मीद करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। रेटिंग्स से यही पता चलता है कि, अब ये फैसला लेने का समय आ गया है। #3 स्मैकडाउन में टैलेंट की क्षमताओं को बढ़ाया गया psychology-1483428551-800 दोनों ही कलाकार मिज और डॉल्फ जिगलर WWE के काफी पुराने कलाकार हो चुके है। लेकिन ब्रांड एक्सटेंशन के पहले दर्शकों को ये पसंद नहीं आ रहे थे। और उनकी जगह नए सुपरस्टार देखने की इच्छा दर्शकों में थी। मगर ब्रांड एक्सटेंशन के बाद इन कलाकार की क्षमताओं को बढ़ा दिया गया है, और दर्शकों में इनकी मांग बढ़ गई है। इन्हें एक मुख्य रोल दिया गया है। इन कलाकारों के अलावा कुछ कलाकार और भी है। जैसे की हीथ स्लेटर, रायनो, बैकी लिंच और यहां तक कि रैंडी ऑर्टन भी आज मुख्य भूमिका में है। इन बातों को ध्यान में लाकर इन कलाकारों की क्षमताओं पर सवाल नहीं उठाया जा रहा है, लेकिन ये जरूर बताया जा रहा है कि एक स्मार्ट बुकिंग से सुपरस्टार को बनाया जा सकता है, या फिर बिगाड़ा भी जा सकता है। स्मैकडाउन की बुकिंग को देखकर ये लगता है कि, स्मार्ट बुकिंग से स्मैकडाउन को एक 'लैंड ऑफ ऑपरच्यूनिटी' बना दिया गया है। इस के मुकाबले में अगर रॉ को देखा जाए तो वहां से केवल ब्रौन स्ट्रोमैन का ही फायदा होता नजर आया है। #2 स्मैकडाउन में आए नए कलाकार alexa-1483429286-800 NXT के नए सुपरस्टार्स की बात करते है। स्मैकडाउन में आए NXT कलाकार को देखा जाए, और इसके मुकाबले अगर रॉ के NXT कलाकार को देखा जाए तो एक फर्क नजर आता है। एलेक्सा ब्लिस को ब्रांड एक्सटेंशन के बाद स्मैकडाउन में भेजा गया। जहां पर वो एक मुख्य कलाकार बन गई है, और वीमेन डिवीजन का चेहरा है। वहीं दूसरी ओर रॉ में देखा जाए तो, एन्जो और बिग कैस ने टैग टीम चैंपियंस बनने का मौका खो दिया। जब उनकी टीम दर्शकों में एक बहुचर्चित टैग टीम थी, लेकिन अब वो दोनों एक बेकार की लड़ाई में उलझे हुए है। रुसेव के साथ जो कि एक बहुत ही माने हुए कलाकार है। ये दोनों एक फालतू की फ्यूड में फंसे है, जिसको देखना कोई पसंद नहीं करता। एक और उदाहरण कार्मेला का है। जब वो आई थी तब निकी बेला के साथ उनका झगड़ा शुरू हुआ था जो कि काफी दिलचस्प और दर्शकों को बांधकर रखा था। दूसरी तरफ नाया जैक्स लगातार हार रही है। नाया जैक्स सिर्फ जॉबर्स पर ही जीत हासिल कर पायी है, लेकिन स्मैकडाउन ने अपने स्टार्स खुद बनाए है, इसलिए आज वो अपनी टिकट बिकवाने के लिए पार्ट-टाइमर्स पर नहीं डिपेंड होते है। #1 डेनियल ओब्रायन reason-2-1483431111-800 जरा इसके बारे में सोचिए, पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा बहुचर्चित झगड़ा हुआ था। जब डेनियल ओब्रायन ने अथॉरिटी के साथ झगड़ा किया था, और उन पर जीत हासिल की था। आज के समय में अगर दोनों शो की बराबरी की जाए तो एक तरफ डेनियल ओब्रायन है, और दूसरी तरफ अथॉरिटी की कमिश्नर स्टेैफनी मैकमेहन है। आपको क्या लगता है दर्शक किसका साथ देंगे? बेशक डेनियल ओब्रायन एक बहुत ही शानदार WWE सुपरस्टार रहे है, और आज उनका एक जनरल मैनेजर वाला रोल भी वो बखूबी निभा रहे है। वो WWE लॉकर रूम में बांकी सभी से ज्यादा पॉपुलर भी है। आज के समय में उनका स्मैक डाउन के बाद आने वाला टॉकिंग स्मैक शो स्मैक डाउन की पॉपुलैरिटी को और भी बढ़ाता है, और यहीं चीज दर्शकों को बांधने के लिए मददगार साबित होता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications