"ब्रिंग इट ऑन द टेबल" नाम के शो में JBL ने बताया कि, किस तरीके से रॉ के एक अतिरिक्त घंटे में WWE को कितनी कमाई होती है। कमाई के नजरिए में देखा जाए तो ये उनके लिए फायदे का सौदा है। लेकिन अगर ये दर्शकों के तौर पर देखा जाए, तो ये एक एक्स्ट्रा घंटा शो की डिमांड को कम करता है। इस तीसरे घंटे की वजह से शो थोड़ा धीरे हो जाता है, और बीच में दर्शकों को ज्यादा मनोरंजन नहीं दे पाता है। NXT की सबसे बड़ा सफलता का कारण ये रहा है कि वो सिर्फ 1 घंटे का होता है, और इसके मुकाबले रॉ के अच्छे एपिसोड्स भी दर्शकों के मन को नहीं छू रहे। कभी-कभी पैसे के फायदों को छोड़कर एक अच्छे प्रोडक्ट की उम्मीद करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। रेटिंग्स से यही पता चलता है कि, अब ये फैसला लेने का समय आ गया है।
Edited by Staff Editor