Ad
एक चीज़ जो अंडरटेकर को महान बनाती है, वो है उनका मायावी होना। उनके रिंग में उतरते ही बड़ी बात बन जाती है, क्योंकि WWE की दुनिया में उनके बारे में ज्यादा किसी को पता नहीं है। अंडरटेकर जब टीवी पर आते हैं तो एक जादुई समां बांध देते हैं। ये जादुई समां उनके ऊपर चार चांद लगा देता है। अगर अंडरटेकर रम्बल जीतकर अगले खिताबी जंग के लिए आगे बढ़ते हैं तो उन्हें ज्यादा समय देना पड़ेगा। इससे उनके मायावी संसार का जादू कम हो सकता है, क्योंकि अगर अंडरटेकर का मायावी जाल खत्म तो उनका कैरियर रैसलिंग की दुनिया में भी लुप्त होने की कगार पर पहुंच जाएगा। डैडमेन ने अपने 70 फीसदी मैच जीते हैं, और 95 फीसदी रैसलमेनिया में जीते हैं। अगर वह रम्बल जीतते हैं, तो वह खिताब जीत जाएंगे, और ऐसा होते हुए कोई देखना नहीं चाहता है।
Edited by Staff Editor