5 बातें जो रैंडी ऑर्टन Vs ब्रे वायट की दुश्मनी को दिलचस्प बनाती है

wyattfamily-1488484744-800

रैसलिंग की दुनिया में दर्शकों को दो दिग्गजों के बीच की दुश्मनी देखने में काफी मजा आता है। इसी कड़ी में ब्रे वायट और रेंडी ऑर्टन का नाम भी जुड़ गया है। पिछले कुछ समय से दोनों की दुश्मनी ने दर्शकों का बांधे रखा है। फिलहाल, कंपनी स्मैकडाउन में कुछ बड़ा और बेहतरीन करने की कोशिश में है। आइये जानते हैं, वो पांच कारण जो इन दोनों की दुश्मनी को दिलचस्प बना रही है।

Ad

दोनों के समय का बेहतरीन इस्तेमाल कर रही है कंपनी

WWE में जब कोई चीज़ प्रचलित होने लगती है, तब कंपनी उसमें कुछ और लोगों को शामिल करने के बारे में सोचती है। कुछ मौकों पर नए चेहरे का इस्तेमाल किया जाता है। थोड़ी देर के लिए सबकुछ ठीक चलता है, फिर एकाएक सब धड़ाम हो जाता है। हाल के समय में डेनियल ब्रायन ने वायट के साथ जोड़ी बनाई। इसके बाद से रिंग के अंदर उनका दूसरे रैसलरों के प्रति स्वभाव में बदलाव आया। कुछ समय के लिए दर्शकों को ये सब देखने में काफी मज़ा आया। हालांकि, पूरी कहानी ने अचानक ही मोड़ ले लिया। दोनों की जोड़ी बनने के दो महीने बाद ही फूट पड़ गई। इससे ब्रायन को तो आगे बढ़ने में मदद की, लेकिन वायट को किसी तरह का फायदा नहीं पहुंचाया। इसी तरह से जब रैंडी ने वायट से नाता जोड़ा, तो दर्शकों को पिछली कहानी दोहराती हुई नज़र आई। जहां, रैंडी कुछ मैचों के बाद वायट के खिलाफ हो जाएंगे। हालांकि, कंपनी अपनी बनाई हुई पटकथा पर कायम है। इस दुश्मनी को WWE चैम्पियशिप में दोहराया जाएगा और फिर, इसे रैसलमेनिया तक ले जाया जाएगा।

ल्यूक हार्पर का रोल

luke

रैसलमेनिया में WWE चैम्पियनशिप के लिए फाइट करने का मौका भले ही हार्पर ने खो दिया हो, लेकिन इससे उनका कद घटा नहीं है। रिंग में उनकी प्रतिभा देखने लायक होती है, और उन्होंने अपनी बेहतरीन प्रतिभा से सबको प्रभावित भी किया है। बावजूद इसके, भविष्य में एक बड़ा ब्रैंड बनने में उन्हें काफी बार रुकावटें आ रही हैं। फिलहाल रैंडी का मुख्य मकसद वायट से अलग होना होगा। अगर ऐसा होता है, तो ब्रे को अपने डेब्यू के बाद खुद को बचाने का जिम्मा पहली बार सामने होगा। इससे हार्पर को आगे चलकर खिताबी जंग का रास्ता साफ हो गया है।

स्मैकडाउन को रॉ से अलग होने का मौका मिले

raw and smackdown

ब्रैंड के अलग होने के बाद से स्मैकडाउन में जैसे नई जान आ गई हो। डेनियल ब्रायन और शेक मैकमैहन ने नई प्रतिभा को लाने का वादा जरुर किया है। भले ही जॉन सीना और रैंडी ऑर्टन की दुश्मनी रैसलिंग की दुनिया में काफी प्रसिद्ध रही। फिलहाल, दर्शक ऑर्टन और वायट की दुश्मनी का लुत्फ उठा रहे हैं। बहुत से मामले में स्मैकडाउन ने पुराने तरीकों को छोड़ा है। इसे दर्शकों ने पसंद किया है। रेंडी और वायट की दुश्मनी की पटकथा लिखी जा चुकी है। अब देखना ये है, कि दोनों की दुश्मनी कितने लंबे वक्त तक दर्शकों का मनोरंजन कर पाती है।

ब्रे वायट का किरदार

wwe-rumors-bray-wyatt-back-injury-wrestlemania-32-brock-lesnar-roadblock-2-1486707171-800

हम सब जानते हैं कि ब्रे अपनी प्रतिभा से रिंग के अंदर एक अलग उर्जा ला देते हैं। दिक्कत सिर्फ ये है कि डेब्यू के बाद से उनका किरदार बिल्कुल भी बदला नहीं है। पिछले कुछ समय से वो अपने प्रतिद्वंदियों से सीधे ज्यादा बात कर रहे हैं। पिछले कुछ समय में ब्रे ने महत्वपूर्ण मैचों में जीत से ज्यादा हार का सामना किया है। इससे उनका किरदार कुछ कमज़ोर नज़र आ रहा है, इसलिए अगर वो अपने आपको श्रेष्ठ समझ रहे हैं, तो ये उनकी बड़ी भूल होगी। रैंडी फिलहाल वायट के सुरक्षा घेरा से अलग हो गए हैं। इससे दर्शकों के सामने वायट निम्न स्तर पर आ गए है, जहां वो अकेले हैं, और अपने आप से प्रश्न कर रहे हैं कि क्या हुआ?

पुरानी यादों को ताजा किया

maxresdefault-1-1488485129-800

पिछले हफ्ते के स्मैकडाउन ने एटिट्यूड एरा के शुरुआती दिनों की याद दिला दी। उस समय रैसलमेनिया 14 के बाद अंडरटेकर और केन की जोड़ी में दरार आ गई थी। इसके बाद केन ने पॉल बियरर के साथ मिलकर अंडरटेकर के लिए कब्र खोदी थी। उस समय दर्शकों के एक डरावना माहौल तैयार किया गया था। मौजूदा परिदृश्य में भी ऑर्टन कुछ उसी तरह का माहौल तैयार करने में लगे हैं। रिंग के बाहर इसे कुछ दिलचस्प नज़ारा जरुर माना जा सकता है। स्मैकडाउन की पहचान तब तक ही कायम है, जब तक रॉ से हटकर कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इसलिए, ओर्टन और वायट की दुश्मनी में कुछ नया देखने को मिले, तब जाकर दर्शकों का असली मनोरंजन होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications