# 2 प्रशंसकों को ऐसा रैसलर देना जिसके लिए वो शोर मचा सकें
Ad
आइये रोस्टर के चैंपियंस पर एक नजर डालते हैं। जिंदर महल एक हील हैं, मिज़ एक हील हैं, द उसोस, द ऑथर्स ऑफ़ पेन ये सभी हील हैं, एलेक्सा ब्लिस हील है, नेविल हील है, पीट डन और बॉबी रूड हील है। ब्रॉक लैसनर, नाओमी और असुका को अपवाद स्वरुप छोड़ दिया जाये तो रोस्टर पर मौजूद हर एक चैंपियन हील है। इसलिए कोई भी ऐसा नहीं है जिसके लिए फैंस शोर मचा सकें, कोई भी स्ट्रांग बेबीफेस चैंपियन नहीं है। यूएस चैंपियन एजे स्टाइल्स के रूप में अब कंपनी के पास एक लोकप्रिय बेबीफेस है जिसके लिए फैंस चीयर कर सकते हैं। इसकी WWE के उस सबसे यादगार एरा से तुलना करिये जब हल्क होगन, द अल्टीमेट वॉरियर, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और द रॉक जैसे लोकप्रिय बेबीफेस टॉप प्राइज को अपने पास रखते थे।
Edited by Staff Editor