WWE की महिलाएं स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट में लगातार इतिहास बना रही हैं। पिछले साल, वे सबसे पहले विमेंस मनी इन द बैंक मैच का हिस्सा बनीं। उन्होंने इस गति को इस साल भी जारी रखा जब उन्होंने 2018 की शुरुआत सबसे पहले विमेंस Royal Rumble मैच में हिस्सा लेकर किया। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वे एक बार फिर इतिहास बनाने जा रही हैं।
कुछ ही हफ्तों में, एलेक्सा ब्लिस अपने रॉ विमेंस चैंपियनशिप को सबसे पहले विमेंस एलिमिनेशन चेम्बर मैच में डिफेंड करेंगी।वह साशा बैंक्स, बेली, मैंडी रोज, सोन्या डेविल, मिकी जेम्स के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगी। इस मैच में बहुत कुछ हो सकता हैं। हमारा मानना है कि रॉ विमेंस चैंपियन को यह मैच जीतना चाहिए।
हमारे पास 5 बल्कि सम्मोहक कारण हैं, जिससे यह मामला होना चाहिए।
#5 उन्हें रैसलमेनिया 34 में अपनी चैंपियनशिप हारनी चाहिए
WWE कभी-कभी चीजों को समय से पहले ही कर देता है और इसकी सबसे बढ़िया उदाहरण हैं शार्लट फ्लेयर। उनकी एक अपराजित स्ट्रीक थी, लेकिन अचानक WWE ने उन्हें समय से पहले ही पिन किए जाने के लिए बुक किया। पिछले साल फास्टलेन में वह बेली से हार गईं।
कभी-कभी, रैसलमेनिया तक इंतजार करना बेहतर होता है, ताकि यह अध्याय अपने तार्किक अंत तक पहुंच सके। कुछ लोग कह सकते हैं कि एलेक्सा ब्लिस के रॉ विमेंस चैंपियनशिप रन उल्लेखनीय नहीं रहा है, इसलिए उन्हें अपना टाइटल रैसलमेनिया में हारना चाहिए। अगर वह उससे पहले हारती है तो उनका प्रभाव कम हो सकता है।
रैसलमेनिया आमतौर पर एक ऐसा स्थान है जहां आखिरी हंसी बेबीफेस की होती है। एलेक्सा का अत्याचारी चैंपियनशिप रन का अंत हो जाएगा, जिससे फैन्स और बेबीफेस को काफी प्रोत्साहन मिलेगा।