इस हफ्ते की मंडे नाइट रॉ चौंकाने वाली थी। शो में हमें काफी चीज़ें देखने को मिली जिसने फैंस को हैरान किया। रोमन रेंस ने भी रॉ में अपनी वापसी की और बताया कि वह जल्द ही अपनी वापसी करेंगे। रॉ के मेन इवेंट में रिक फ्लेयर के जन्मदिन को मनाया जाने वाला था। हालाँकि बतिस्ता ने अपनी चौंकाने वाली वापसी करते हुए ऐसा नहीं होने दिया। बतिस्ता ने फ्लेयर पर हमला किया और उन्हें घसीटते हुए बाहर लेकर आए।
रिंग में खड़े ट्रिपल एच फिर बैकस्टेज जाते हैं लेकिन तबतक बतिस्ता वहां से जा चुके होते हैं। इससे इन दोनों रैसलर्स के बीच दुश्मनी शुरू हो चुकी है। लेकिन बतिस्ता ने ऐसा क्यों किया? आईये ऐसा होने के 5 कारण जानें।
#5 ताकि रिक फ्लेयर की तरफ से बतिस्ता को हीट मिल सके
इस हफ्ते रॉ में रिक फ्लेयर का जन्मदिन मनाया गया था। ये पूरी रात उनके बारे में होने वाली थी। हालाँकि ऐसा नहीं हो सका और इसका इस्तेमाल ट्रिपल एच और बतिस्ता के बीच दुश्मनी बनाने के लिए किया गया था।
अब इसमें कोई बुराई नहीं है क्योंकि इन दोनों की दुश्मनी फैंस को काफी पसंद आने वाली है। हालाँकि इस दुश्मनी में बतिस्ता अब एक हील बन चुके है। कई बार उन्होंने कहा है कि वह एक फेस की जगह हील होते हुए काम करना पसंद करते हैं। एक बार तो बतिस्ता ने खुद को दुनिया का सबसे घटिया फेस रैसलर भी कह दिया था।
अब इस हमले के बाद बतिस्ता और रिक फ्लेयर के बीच के हालत बिगड़ने वाले हैं और इसका इस्तेमाल करके WWE इस दुश्मनी को और भी अच्छा बना सकती है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं