Raw में सुपरस्टार बेली को "बू" किए जाने की 5 वजह

bayley_bio-8d02c95a354b7eb05cdb0654e0dde57c-1492237866-800

NXT में बेली की लोकप्रियता देखने लायक थी लेकिन उसके उल्ट मुख्य रॉस्टर में वो अबतक असरदार साबित नहीं हो पाई। मुख्य रॉस्टर में उनके आने की जल्दबाज़ी दर्शकों को पसंद नहीं आई और वो जितने तेज़ी से ऊपर पहुंची उतने ही तेज़ी से नीचे गिर पड़ी। पिछले हफ्ते रॉ पर जब वो अपनी चोट की बात सबके सामने करने आई तो दर्शकों ने उनका स्वागत बू से किया। ऐसा तब हुआ जब बेली ने कहा कि वो समरस्लैम पर नहीं लड़ पाएंगी। हम सब जानते हैं कि बेली कितनी प्रतिभाशाली हैं और उनके स्तर के रैसलर के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए था। ये रही बेली को बू करने की 5 वजह:


बेबीफेस को बुक करना WWE को नहीं आता

याद है जब सैथ रॉलिन्स का हील टर्न हुआ था तब वो कितने लिकप्रिय बेबीफेस थे? आज वो वापस बेबीफेस हैं लेकिन उनकी एंट्री कितने सन्नाटे में होती है हम सब जानते हैं। सच बात तो ये है कि WWE को बेबीफेस की बुकिंग करने नहीं आती। वो ब्रॉन स्ट्रोमन जैसे मॉन्स्टर और मिज़ जैसे हील को लोकप्रिय बनवा सकते हैं, लेकिन जब बात बेबीफेस की आती है तो उनकी चाल उल्टी पड़ जाती है। इसका उदाहरण है रोमन रेन्स जिन्हें समोअन डिस्ट्रॉयर मशीन के रूप में लगातार दिखाया जा रहा है। NXT में बेली लगातार हारते गई और फिर दर्शकों ने उनकी जीत की मांग की। लेकिन जैसे ही वो मुख्य रॉस्टर पर आई बिना समय गंवाए उन्होंने विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। दर्शकों को ये जल्दबाज़ी पसंद नहीं आई और इससे उनके किरदार में जो गिरवाट आई है उससे उभरना आसान काम नहीं है।

उनका किरदार बड़ों से मेल नहीं खाता

00-48-06-07628-1502529401-500

NXT में बेली अंडरडॉग थी और इसलिए सभी ने उनके किरदार को पसंद किया। वो हज़ारों बच्चों के लिए प्रेरणा हैं जो उनमें अपनी साफ छवि ढूंढते हैं। लेकिन बड़ों के साथ बेली ऐसा तालमेल नहीं बैठा पाती। रैसलिंग बिज़नेस की नज़र से बेली का किरदार बड़ा ही प्यारा और एक नाजुक रैसलर का है। भले वो इसी रूप में NXT में कामयाब रही थी लेकिन मुख्य रॉस्टर में ऐसा काम करने से उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। दर्शक उनसे इसलिए नहीं जुड़ पाते क्योंकि वो एक अलग रैसलिंग दौर में बड़े हुए हैं। यहीं वो लोग हैं जो रॉ पर बेली को बू किया करते हैं।

वो दर्शकों को उनपर हावी होने देती हैं

youtube-cover

ऊपर दिए वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब बेली ने बोलना शुरू किया तब हल्की आवाजें थी लेकिन जब जैसे ही उन्होंने चोट का जिक्र किया तो "बू बू" की आवाजें तेज़ हो गयी। हमने द मिज़ और एलेक्सा ब्लिस को ऐसे दर्शकों को संभालते हुए देखा है। बेली उतनी अनुभवी नहीं है और इसलिए दर्शक उनपर आसानी से हावी हो जाते हैं। इस तरह के दर्शकों को काबू करने का सबसे अच्छा उदहारण जॉन सीना देते हैं। वो अपने तीखें जवाबों से उनपर हमला करने वालों की बोलती बंद कर देते हैं। अगर दर्शक आप पर हावी होते रहे तो आपको पता नहीं चलेगा कि वो कब आपको सेगमेंट से बाहर कर दें। बेली "फीमेल जॉन सीना" बनते हुए ये काम बखूबी निभा सकती हैं।

टोरंटो के दर्शक थोड़े अजीब हैं

00-48-50-0fb97-1502530344-500

पिछले हफ्ते का रॉ कनाडा के टोरंटो से आयोजित किया गया था और वहां के दर्शक बाकी दर्शकों की तुलना में थोड़े अलग हैं। वो हमेशा बाकी दर्शकों के उल्ट काम करने के लिए जाने जाते हैं। संभव है कि कहीं और के दर्शक बेली के इस सैगमेंट पर इस तरह की प्रतिक्रिया नहीं देते। दूसरे दर्शक उनकी असली चोट को गंभीरता से लेते और शायद उन्हें बू नहीं किया जाता।

बेली अच्छा प्रोमो नहीं दे सकती

00-47-07-a87a4-1502529990-500

रॉ टॉक पर बेली का सैगमेंट आपको याद है? बुकर टी और लिटा जैसे दिग्गजों के सामने उनकी बोलती बंद हो गयी थी। उनका प्रोमो थोड़ा अजीब रहा है और ये उनके किरदार में दिख कर आया है। NXT में उन्हें न देखने वाले दर्शक कहते होंगे बेली के प्रोमो खराब होते हैं। जब बेली ने कहा कि वो चोट के कारण समरस्लैम का हिस्सा नहीं बन सकती तो उनकी बातों में कोई दर्द नहीं था। वो केवल इस बात पर अफसोस जताती रही और दर्शकों को ये पसंद नहीं आया। बेली को इसमें सुधार करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। लेखक: रिजु डासगुप्ता, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी