Ad
एक समझदार दर्शक के नाते आप जानते होंगे की WWE में कामयाब होने के लिए केवल रैसलिंग आनी ज़रूरी नहीं है। गोल्डबर्ग को WCW और WWE में इस बात के लिए नहीं जाना जाता। इस हफ्ते के प्रोमो तक उनकी माइक स्किल्स ठीक-ठाक थी। हमे लगता था वे अच्छे प्रोमो नहीं दे सकते। हालांकि ब्रॉक भी माइक के साथ अच्छे नहीं है, लेकिन उनके पास पॉल हेमन है जिनसे अच्छा माइक स्किल और किसी के पास नहीं है। दरअसल, गोल्डबर्ग की चैंत से हेमन ने गोल्डबर्ग को और अधिक लोकप्रिय बना दिया था। इसलिए बात चाहे रैसलिंग की हो या प्रोमो की, टीम लैसनर गोल्डबर्ग से आगे हैं। लेखक: रिजु डासगुप्ता, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी
Edited by Staff Editor