5 कारण जिसकी वजह से ब्रॉक लैसनर अभी भी WWE के सबसे खतरनाक रैसलर हैं

ब्रॉक लैसनर ने हमेशा ये साबित किया कि उन्हें इस प्लैनेट का सबसे खतरनाक इंसान क्यूं कहा जाता हैअच्छा प्रोमो देना केवल कुछ ही रैसलर्स को आता है। इस काम में सबसे बढ़िया हैं, पॉल हैमन। ब्रॉक लैसनर की कामयाबी के पीछे हैमन का बहुत बड़ा हाथ है। लैसनर के सुपलैक्स और एफ-5 से कोई रैसलर नहीं बचा है। वो समय सबसे खतरनाक रैसलर माने जाते है। रॉयल रंबल और सर्वाइवर सीरीज में गोल्डबर्ग के हाथों हारने के बाद भी उन्होंने उनका पीछा नहीं छोड़ा है। लैसनर ने गोल्डबर्ग को रैसलमेनिया के लिए चुनौती दी है। और वहां उन्हें हराने का वादा किया है। आइये नज़र डालते है कि क्यों लैसनर इस जनरेशन के सबसे रैसलर्स में से एक हैं। 1- सुप्लेक्स सिटी की सैर brock-1-1468175549-800 लैसनर जिस तरह अपने विरिधियों को रिंग के अंदर उठा के एक जगह से दूसरी जगह फेंकते है, वो देखना तो आम बात हो गई है। उन्होंने जिस तरह उन्होंने एम्ब्रोज़ को धोया और अंडरटेकर की 21 साल की स्ट्रीक तोड़ी और साबित किया वो कितने खतरनाक है। वो अपने विरोधियों को कमर से पकड़ते है और उन्हें पीछे की तरफ पटक देते है। इसी कारण WWE इसका पूरा फायदा उठाती है और वो यह बात भी जानते है कि अभी ऐसा कोई सुपरस्टार नहीं है, जोकि लैसनर को हरा सके। 2- WWE के सबसे बड़े स्टार brock-lesnar-1465130545-800 WWE में लैसनर जैसा कोई भी नहीं हैं। उनकी ताकत, साइज़ और उनके पावर को पाना नामुमकिन हैं। यह अफवाहें सामने आ रही है कि WWE लैसनर के सामने बिग कैस को उतार सकती है, इसके पीछे का कारण उनका कद और ताकत है, लेकिन इस अकाल्पनिक मैच को देखना दिलचस्प होगा। अब तक कुछ रैसलर्स रहे है, जिन्होंने लैसनर को कड़ी टक्कर दी हैं, उनमें द रॉक, ऑर्टन और कर्ट एंगल का नाम शामिल हैं। अगर मेन रोस्टर की तरफ नज़र डालें तो इस समय, जॉन सीना, ऑर्टन, केविन ओवंस और ब्रे वायट ही उन्हें टक्कर दे सकते हैं। इस लिस्ट में रोमन रेंस का नाम भी आ सकता है। एक बात तो साफ है कि लैसनर की बराबरी करना बहुत मुश्किल है। 3- लैसनर का फ्यूचर brock-lesnar-wrestlemania-31-1468175501-800 जैसा कि उन्होंने इशारा दिया कि उनका UFC करियर अभी खत्म नहीं हुआ है। इससे तो दोनों स्पोर्ट्स के फैंस काफी खुश होंगे। हालांकि इससे विंस मैकमैहन को ज़रूर दिक्कत होगी। लैसनर का जो करार WWE के साथ है, उसके हिसाब से वो कभी भी UFC में वापसी कर सकते है। इस बात से कोई मतलब नहीं कि वो पे पर व्यू में जीतकर फिर गायब हो जाते है, लेकिन जो बात विंस मैकमैहन को काफी खुश करती है कि वो हेमशा ही चर्चा का विषय बने रहते है। जब तक वो फिट है, तब तक वो दोनों स्पोर्ट्स में लड़ सकते है, लेकिन वो ऑकटागन में वापिस जरूर जाएंगे। लैसनर WWE के बैड बॉय हमेशा रहेंगे और हर बार जो भी विरोधी उनके सामने होगा, उसको यह हरा ही देंगे। 4- हेयमन रुल्स brock-3-1468175452-800 पॉल हेयमन इस बिजनेस के सबसे अच्छे और सफल मैनेजर्स में से है। उनकी जोड़ी लैसनर के साथ बिल्कुल सटीक बैठती है, क्योंकि ब्रॉक लैसनर माइक और प्रोमोज के साथ इतने अच्छे नहीं है। लैसनर जितने सफल रिंग के अंदर है, उतना ही सफल उन्हें हेयमन रिंग के बाहर बनाते है। जब एक मैनेजर और एक रैसलर एक दूसरे से जुडते है, जैसे जेजे डिलोन और द फोर हॉर्समैन, या फिर पॉल एल्लेरिंग और द रोड वॉरियर्स, यह एक ऐसा जादू है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हेयमन बिल्कुल लैसनर की तरह है। यहाँ तक कि ज़्यादातर मामलों में फैंस उन्हें सुनने के लिए उतने ही पैसे देते है, जितने की लैसनर को लड़ने के लिए देते है। हालांकि हेयमन कई और स्टार्स के साथ भी जुड़े, लेकिन वो कभी भी इतने सफल नहीं हुए, जितना कि लैसनर के साथ हुए। जब तक हेयमन लैसनर के साथ है, एक न एक बार तो वो इनके खिलाफ जाए ही। 5- कभी भी टाइटल जीत सकते है 5-1468175395-800 लैसनर को कभी भी एक मिड कार्ड रैसलार के तौर पर नहीं देखा जा सकता। वो हमेशा से ही मेन इवेंट का हिस्सा रहे है। उन्होंने कभी सैथ रॉलिंस को नहीं हराया है। हालांकि उनका सामना रोमन रेंस और जॉन सीना से हो सकता है। इस समय कोई भी WWE चैम्पियन हो, यह बात तो साफ हो गई है कि लैसनर को जल्द ही चैंपियनशिप के लिए शॉट मिलने वाला है। इसका इशारा सीधे तौर पर सीना और लैसनर के मुक़ाबले पर जाता है। ओवंस और लैसनर का मुक़ाबला भी बुरा नहीं है, यह काफी रोमांचक मैच साबित हो सकता है। ब्रे वायट के साथ उनका मैच होना, तो अभी मुश्किल है, लेकिन इन दोनों को साथ में देखना बहुत ही रोचक होगा। इसके अलावा वायट और हेयमन की बीच प्रोमोज की जंग भी छिड़ेगी। इस समय काइफ सारे मैच की आशंका लगाई जा रही हैं, अगर यह उन्हें सही से बुक किया जाए। लैसनर हमेशा से ही जीतने के दावेदार होंगे और वो फैंस और कंपनी के काफी चहेते भी है।