5 कारण कि क्यों ब्रॉक लैसनर WWE के आज के समय के सबसे बड़े विलन हैं

निश्चित ही जब पॉल हेमन अपने क्लाइंट ब्रॉक लैसनर का नाम लेते है, तो पूरा क्राउड़ उनके साथ सुपलेक्स सिटी बोलता है, लेकिन उससे यह बात नहीं छिप जाती कि ब्रॉक लैसनर इस समय WWE के सबसे बड़े विलन है। केविन ओवंस रॉ में है और एजे स्टाइल्स स्मैकडाउन लाइव में मेन इवेंट लेवल के सबसे बड़े विलन है, लेकिन WWE के लिए इस समय सबसे बड़ी चुनौती है ऐसे विलन को ढूंढना, जोकि दर्शकों के बीच आक्रोश पैदा कर सके। इसी के साथ WWE बेबीफेस के तौर पर भी सुपरस्टार को आगे नहीं ला पा रही हैं। ब्रॉक लैसनर साल में कुछ ही समय के लिए कंपनी में नज़र आते है, लेकिन जब भी वो आते है ,तो उनकी और पॉल हेमन की जोड़ी तहलका जरूर मचा देती है। और साथ ही में कुछ समय UFC में जाकर लड़ने से, उनकी वापसी का महत्व और बढ़ जाता है। आइये नजर डालते है उन 5 कारणों पर, जो ब्रॉक लैसनर को इस समय का WWE का सबसे बड़ा विलन बनती है। 1- शेड्यूल 361e594100000578-3682902-brock_lesnar_marked_his_return_to_ufc_with_a_unanimous_decision_-a-133_1468126361587-1474404783-800 WWE सुपरस्टार साल में 300 दिन अपनी जान दाव पर लगते है और यही चीज एक प्रो रैसलर के करियर को डिफ़ाइन भी करती है। हालांकि ब्रॉक लैसनर इकलौते ऐसा इंसान है, जिनके नाम NCAA, WWE और UFC हैवीवेट चैम्पियन रहने का रिकॉर्ड है और वो बाकी सुपरस्टार की तरह नहीं है। वो अपने आप से आते है और अपने आप से ही जाते है, उनके ऊपर किसी का भी ज़ोर नहीं है। उनके आने से दर्शकों के बीच उत्सुकता जरूर बढ़ जाती हैं। हालांकि यह सब काफी अच्छे से चल रहा है और पैसों के वजहों से भी यह काफी फायदेमंद है और वो अपनी तारीखों से ब्रैंड को काफी फायदा पहुंचाते है। लेकिन यह सब उनके साथ काम करने वाले साथियों को अच्छी नहीं लगती। 2- जज्बे की कमी lesnar-laughing-1474404082-800 पिछले कुछ महीनों से ब्रॉक लैसनर के रिंग में लड़ने के अंदाज में काफी बदलाव आया है और उनके जज्बे में कमी आई है और वो अब रिंग में इतनी दिलचस्पी नहीं दिखाते। उनके साथ रिंग में बस एक्शन की कोई भी कमी नहीं होती। जहां तक बात करे बाकी सुपरस्टार्स और फाइटर्स की, तो वो रिंग रिंग में अच्छा करने के लिए वो अनुशासन का पालन करते हुए खून पसीना एक कर देते है, तो दूसरी तरफ ब्रॉक लैसनर को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह बात तो साफ है, जो भी लैसनर चाहते है, वो उन्हें मिल ही जाता है। 3- उनका किरदार 387f35c60120ba1ceffe6d8c0985b9ea_original-1474404177-800 जब भी ब्रॉक लैसनर WWE में आने का फ़ैसला करते है, तो उनके वकील पॉल हेमन हमेशा ही उन्हें एक बीस्ट इंकार्नेट या फिर द वन इन 21 एंड 1 के नाम से उनका स्वागत करते है। द अंडरटेकर, जॉन सीना, डीन एम्ब्रोज़ और रैंडी ऑर्टन कुछ ऐसे सुपरस्टार है, जिन्हें ब्रॉक लैसनर की बीटिंग का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ कभी-2 उन्हें दर्शकों की तरफ से शानदार समर्थन भी मिला है, एक बात और, जिन भी सुपरस्टार के नाम यहाँ लिए गए हैं, वो सभी बेबीफेस ही हैं। प्रो रैसलिंग में लैसनर जैसे सुपरस्टार को एक ही नाम से बुलाया जाता है और वो है मोंस्टर हील। 4- अथॉरिटी के खिलाफ lesnar-shane-1472001731-800-1474404325-800 सैथ रॉलिंस पर हमला करने के लिए फिर चाहे वो अथॉरिटी या फिर जे एंड जे सेक्युर्टी पर हमला करना हो और उसके बाद रॉलिंस का रैसलमेनिया 31 में लैसनर को रॉलिंस की वजह से टाइटल मैच गवाना पड़ा, यह एक ऐसी चीज थी, जिसे WWE यूनिवर्स ने काफी पसंद किया। जिस तरह का लैसनर का रवैया अथॉरिटी के विरुद्ध था, उसके बाद भी उन्हें सब कुछ मिला, यह देखकर काफी हैरानी होती है और साथ ही में उनके खिलाफ कोई भी एक्शन नहीं लिया जाता है। उन्होंने जे एंड जे सेक्युर्टी को बुरी तरह से मारा और उनकी कार को भी तोड़ा, उसके अलावा उन्होंने अपना गुस्सा बेबस माइकल कोल पर भी निकाला। हाल ही में समरस्लैम के मेन इवेंट में उन्होंने स्मैकडाउन लाइव के कमीशनर शेन मैकमैहन को भी F5 दे दिया, जोकि रैंडी ऑर्टन को देखने रिंग में आए थे। 5- उनको हराने वाला ही अगला बेबीफेस बनेगा rudbj-1474404423-800 जिस तरह की हालत लैसनर ने रैसलमेनिया में द अंडरटेकर की करी और उसके बाद जॉन सीना, डीन एम्ब्रोज़ और रैंडी ऑर्टन सरिके सुपरस्टार पर जिस तरह हमला किया, उससे उनका रुतबा और भी बढ़ गया। उनके वकील पॉल हेमन इसे बढ़ाने में काफी मदद करते है। द अंडरटेकर की स्ट्रीक, जिसकी टूटने की उम्मीद किसी को नहीं थी, वो भी टूटी तो निश्चित ही ब्रॉक लैसनर की स्ट्रीक भी एक ना एक दिन जरूर टूटेगी। लेकिन वो सुपरस्टार आखिरकार कौन होगा और कौन इस मोंस्टर को रौक पाएगा, निश्चित ही वो कोई बड़ा सुपरस्टार ही होगा। हालांकि इसके सबसे ज्यादा करीब जॉन सीना ही आए। लेखक- आदिया, अनुवादक- मयंक मेहता