#2 फाइनल में विलन बनाना
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/72f04-15683568080487.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/72f04-15683568080487.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/72f04-15683568080487.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/72f04-15683568080487.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/72f04-15683568080487.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/72f04-15683568080487.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/72f04-15683568080487.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/72f04-15683568080487.png 1920w)
चैड गेबल ने इस हफ्ते किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल्स के लिए अपनी जगह बना ली है। इस हफ्ते मेडिसन स्क्वायर गॉर्डन में दो सेमीफाइनल हुए। पहले सेमीफाइनल में बैरन कॉर्बिन ने ट्रिपल थ्रेट मैच जीत कर अपनी जगह फाइनल में की थी। अगर गेबल सेमीफाइनल में नहीं जीतते तो इलायस या शेन मैकमैहन को कॉर्बिन के खिलाफ फाइनल में खेलना पड़ता। मैकमैहन और कॉर्बिन का मैच फैंस नहीं देखना चाहते क्योंकि दोनों अब विलन की भूमिका अदा कर रहे हैं। अब फैंस को इंतजार फाइनल का है।
#1 चैड गेबल चैंपियन बन सकते हैं
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7733a-15683568081471.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7733a-15683568081471.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7733a-15683568081471.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7733a-15683568081471.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7733a-15683568081471.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7733a-15683568081471.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7733a-15683568081471.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7733a-15683568081471.png 1920w)
चैड गेबल को WWE में काफी साल हो चुके हैं। अपने छोटे से करियर में गेबल को बहुत सफलता मिली है। NXT में उन्होंने जेसन जॉर्डन के साथ टैग टीम टाइटल जीता था। इन दोनों ने स्मैकडाउन में शुरुआत करते हुए 2016 में भी टैग टीम टाइटल जीत लिया था। अलग होने के बाद गेबल ने रॉ टैग टीम टाइटल भी जीता लेकिन बॉबी रूड के साथ मिल कर। इतनी सफलता के बाद भी उन्हें अभी तक सिर्फ टैग टीम के रेसलर की तरह देखा जाता है। सेमीफाइनल जीतने के बाद सबको लग रहा है कि वह किंग ऑफ द रिंग टाइटल भी जीत सकते हैं। इनके आख़िरी मैच को देख कर फैंस को पता लग गया कि गेबल वन ऑन वन मैच लड़ते हुए भी कितने बेहतरीन हैं।