एक लम्बे अरसे से WWE यूनिवर्स अपने सबसे चहेते स्टार डेनियल ब्रायन को रिंग में वापस लड़ते देखना चाहते हैं। दर्शक काफी समय से इसकी मांग किये जा रहे हैं। साल 2016 में डेनियल ब्रायन ने रैसलिंग से संन्यास ले लिया था। उसके बाद से वह स्मैकडाउन लाइव के जनरल मैनेजर की भूमिका में काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें मेडिकल टीम से हरी झंडी मिल चुकी है जिसके बाद अफवाहें है कि वो रिंग में लड़ने उतर सकते हैं। उनकी वापसी कंपनी के लिए काफी फायदेमंद होगी, भले ही वो कुछ मैचों के लिए ही क्यों न हो। लेकिन हर बार ये तरीका कारगर नहीं होता। आइए नज़र डालते हैं उन 5 वजहों पर जो बताती है कि डेनियल ब्रायन को स्मैकडाउन लाइव का जनरल मैनेजर बने रहना चाहिए।
#1 उनका काम अच्छा है
चाहे आप इसे किसी भी नज़र से देखें, डेनियल ब्रायन ने स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर के रूप में अच्छा काम हासिल किया है। हर हफ्ते वो अपने हज़ारों प्रसंशकों से मिलते हैं, कई महत्वपूर्ण सेगमेंट का हिस्सा बनते हैं और इसके साथ ही WWE यूनिवर्स को उन्हें देखने का मौका मिलता है। भले ही उनके लिए रैसलिंग से ज्यादा पैसे मायने न रखते हों लेकिन इस काम के लिए उन्हें अच्छे पैसे मिल रहे हैं।
#2 परिवार के साथ समय बिताने का भरपूर मौका
WWE सुपरस्टार्स की पारिवारिक लाइफ उथल-पुथल से भरी होती है। उन्हें परिवार के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिल पाता। कई बार शेड्यूल बीच मे बदल जाता है और उसके अनुसार रैसलर्स को अपना प्रोग्राम बदलना पड़ता है। यही वजह है कई रैसलर्स जल्द ही रैसलिंग छोड़ देते हैं। लेकिन जनरल मैनेजर डेनियल ब्रायन के लिए किसी तरह की पाबंदी नहीं है और उन्हें हफ्ते में केवल एक दिन काम पर आना होता है। कुछ समय पहले ही डेनियल ब्रायन के परिवार में एक नन्हा सदस्य आया है और ब्रायन के पास अपने घर रहकर अपने बच्चे और पत्नी का ख्याल रखने का मौका मिल रहा है। इस तरह की छूट तो इंडी सर्किट के रैसलर्स को तक नहीं मिलती।
#3 कोई खतरा नहीं उठाना
हम जानते हैं कई डॉक्टरों ने डेनियल ब्रायन को रिंग में वापस उतरने के लिए हरी झंडी दे दी है लेकिन कोई न कोई वजह होगी जिसके चलते WWE उन्हें रिंग में वापस लौटने नहीं दे रही। इसके पहले ब्रायन के सिर में लगी चोट को ध्यान में रखते हुए WWE का फैसला कुछ हद तक सही लगता है। डेनियल ब्रायन को खतरा उठाने की ज़रूरत नहीं है। न्यू जापान प्रो रैसलिंग जैसे इंडिपेंडेंट जगह में स्थिति और भी अनिश्चित है। एक या दो चोट और ब्रायन को स्थाई रूप से घायल करने के लिए काफी है।
#4 उम्र
40 की उम्र के करीब या 30 की उम्र पार करते हमने कई कामयाब WWE रैसलर्स को देखा है। लेकिन हमें इसे ज्यादा बढ़ावा नहीं देना चाहिए क्योंकि हमें जानते हैं इससे कितने खतरे आ सकते है। ब्रायन 37 साल के हैं और अगर वो रिंग में वापस लड़ने उतरना चाहते हैं तो कई चीजों को ध्यान में रखना होगा। उन्हें वापस अपनी रैसलिंग स्टाइल अपनाने के लिए समय लगेगा। वहीं वो किसी युवा रैसलर जैसे असरदार नहीं होंगे।
#5 कमिटमेंट
डेनियल ब्रायन काफी समय तक रिंग ऑफ हॉनर परिवार का हिस्सा थे लेकिन उसकी तुलना WWE में उनके काम से नहीं कि जा सकती। उन्होंने अपने करियर की ज्यादातर कामयाबी WWE में हासिल की है। इसके पीछे की सबसे मुख्य वजह विंस मैकमैहन द्वारा उनमें दिखाया गया भरोसा है। केवल इतना ही नहीं WWE ने हमेशा डेनियल ब्रायन को सुरक्षित बुक किया है। उन्होंने ब्रायन को जनरल मैनेजर का एक सुरक्षित काम किया है और भले ही सोशल मीडिया पर कोई उनकी कितनी भी आलोचना करें उन्होंने अबतक "यसमैन" में भरोसा दिखाया है। लेखक: हैरी केटल, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी