क्या फिन बैलर पर विंस मैकमैहन को भरोसा नहीं है?

फिन बैलर में जबरदस्त करिज़्मा है और वो फैंस के बीच काफी प्रसिद्ध है, न सिर्फ इंटरनेट पर बल्कि एरिना में भी। उनकी शक्ति और उनके प्रदर्शन ने ट्रिपल एच सरीखे एक्सपर्ट्स को भी मंत्रमुग्ध कर दिया है, लेकिन इसकी वजह से वो इम्प्रेस नहीं हुए है जिनका निर्णय ही सबसे ज्यादा मायने रखता है, और वो है विंस मैकमैहन। इस वजह से हमें एक जबरदस्त मैच शायद कभी ना देखने को मिले, और वो भी रॉयल रम्बल पर। इस बीच ये सोचकर ही हैरानी होती है कि जिस रैसलर में अपार सम्भावना है, उसे ना इस्तेमाल करने से WWE को क्या लाभ। आपको बताते हैं वो 5 कारण जिनकी वजह से हमें लगता है कि विंस का निर्णय गलत है। #5 फैंस चीयर करते हैं f6012-1512057057-500 अगर आपको जानना है कि आप फैंस के बीच लोकप्रिय हैं या नहीं, तो आप उनका चीयर देखिए। रोमन के साथ अगर कोई ऐसा रैसलर है जिसे फैन्स बहुत चीयर करते हैं तो वो है फिन। फिन का ऑफ/ऑन रिंग पर्सोना और उनकी स्टार पावर ही है जिसकी वजह से फैंस इनको देखते ही चियर करते हैं, और कुछ ऐसा ही जॉन सीना के साथ होता था,अगर कुछ जगहों के अलग रिएक्शन हटा दिए जाएं। ये एक ऐसी उपलब्धि है जिसे स्वयं ब्रॉक लैसनर भी नहीं प्राप्त कर सके हैं। #4 किसी के संग भी अच्छा मैच देना ada3f-1512057258-500 नेविल एक अच्छे रैसलर हैं, लेकिन क्या वो एक ऐसे स्टार हैं जो किसी के साथ भी अच्छा प्रदर्शन कर सकें? शायद नहीं, वहीं दूसरी तरफ फिन बैलर हमेशा ही अच्छा प्रदर्शन करते हैं, और इसी वजह से 2015 में वो रॉलिंग स्टोन के ब्रेकआउट स्टार थे। उन्होंने एक बार नहीं, बल्कि हर बार रिंग में अच्छा प्रदर्शन किया है जिसकी वजह से ये बात साबित हो जाती है कि उनमें ना सिर्फ हुनर है बल्कि वो उसे हर जगह दिखा भी सकते हैं, और इसी लिए फैंस उनके साथ हैं। #3 सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग 9a905-1512057443-500 आज के दौर में सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा माध्यम है, और अगर आप एक ऐसे रैसलर हो जिसके सारे मीडियम को मिलाकर 4 मिलियन फॉलोवर्स हो तो आप उन्हें इग्नोर नहीं कर सकते और WWE तो कभी भी नहीं करेगी। उन्हें ये मालूम है कि फिन में जबरदस्त पावर है और जबसे ये खबर लोगों के बीच पहुंची है कि विंस फिन को ब्रॉक के लिए एक उपयुक्त रैसलर नहीं मानते, तबसे ना सिर्फ फैंस बल्कि वो खुद कई पोस्ट्स के माध्यम से इसका विरोध करते रहे हैं, और हम फिन की बात से सहमत हैं। #2 उनकी मर्चेंडाइस बहुत बिकती है 8a3df-1512057651-500 Prowrestlingtees. com के आधार पर उनकी मर्चेंडाइस सबसे ज़्यादा बिकने वाली मर्चेंडाइस है। अगर सर्च स्कोर की बात करें तो उनको 9 और उनसे जुड़े सामानों को 4 का स्कोर मिला है। ये गूगल सर्च के आधार पर है, और ये एक काफी अच्छा नम्बर है। अगर कोई नया रैसलर उनसे इस मामले में आगे है तो वो एजे स्टाइल्स हैं। NXT के दिनों वो और केविन ओवंस सबसे बड़े मर्चेंडाइस सैलर रहे हैं। अब अगर विंस क्राउड रिएक्शन पर यकीन नहीं करते तो उन्हें इन नम्बरों पर यकीन करना चाहिए। #1 उनके फैंस दुनियाभर में है 652ce-1512057925-500 फिन बैलर में अद्भुत क्षमता है और अमेरिका आने से पहले वो दुनियाभर में रैसलिंग कर चुके थे। वो इंग्लैंड, आयरलैंड, जापान और कई अन्य जगहों पर रैसलिंग कर चुके हैं, तथा वहां उन्होंने चैंपियनशिप भी जीती हैं। अगर कोई चीज़ विंस को ये बात बताने के लिए काफी है कि वो फिन को उनका मौका ना देकर एक बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं, तो ये काफी है। लेखक: मैथ्यूस अबुवा,अनुवादक: अमित शुक्ला

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications