#2 शो में बैलर के लिए कई शानदार दुश्मनियां बाकी हैं
![यॠà¤à¤ शानदार दà¥à¤¶à¥à¤®à¤¨à¥ हà¥à¤à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/fef11-15700679218575-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/fef11-15700679218575-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/fef11-15700679218575-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/fef11-15700679218575-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/fef11-15700679218575-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/fef11-15700679218575-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/fef11-15700679218575-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/fef11-15700679218575-800.jpg 1920w)
जब बैलर ने NXT को छोड़ा था तब वह लगभग हर शानदार दुश्मनी का हिस्सा बन चुके थे। लेकिन जबसे उन्होंने मेन रोस्टर में कदम रखा है, उन्होंने किसी खास स्टोरीलाइन में काम नहीं किया है। अब NXT में भी कई शानदार रेसलर्स मौजूद हैं तो WWE का नाम सिर्फ रौशन करने वाले हैं।
एडम कोल बनाम फिन बैलर की दुश्मनी भी काफी शानदार हो सकती है और अब देखना होगा कि ट्रिपल एच इस स्टोरीलाइन में क्या ख़ास करते हैं।
#1 ट्रिपल एच के पसंदीदा रेसलर
![à¤à¥à¤°à¤¿à¤ªà¤² à¤à¤ à¤à¥ पसà¤à¤¦à¥à¤¦à¤¾ रà¥à¤¸à¤²à¤° हà¥à¤ फिन बà¥à¤²à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/611e7-15700747234457-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/611e7-15700747234457-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/611e7-15700747234457-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/611e7-15700747234457-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/611e7-15700747234457-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/611e7-15700747234457-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/611e7-15700747234457-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/611e7-15700747234457-800.jpg 1920w)
ट्रिपल एच ने अपने शानदार काम से ना सिर्फ अपना बल्कि दूसरे रेसलर्स का भी करियर बनाया है। वह अब तक सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस जैसे रेसलर्स को एक बड़ा सुपरस्टार बना चुके हैं। जब तक बैलर NXT में थे उनका करियर अच्छा चल रहा था और ऐसा इसलिए क्योंकि इस ब्रांड का कंट्रोल ट्रिपल एच के पास था। लेकिन मेन रोस्टर में जाने के बाद से उन्हें सिर्फ परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
वह रॉलिंस और ओवेंस को अब NXT में नहीं ला सकते हैं क्योंकि मेन रोस्टर में दोनों ने ख़ास जगह बना ली है। मगर बैलर के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि रॉ और स्मैकडाउन में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली है। NXT को बड़ा बनाने के लिए ट्रिपल एच को एक ऐसे रेसलर की जरूरत थी जिसपर वह भरोसा कर सके और वो फिन बैलर हैं।