5 कारण क्यों लिव मॉर्गन ने Raw में लाना की पूर्व प्रेमिका के तौर पर वापसी की

Enter caption

इस हफ्ते रॉ का एपिसोड खास था। इसको खास बनना के लिए WWE ने काफी सारे सैगमेंट्स बुक किए थे जबकि लाना और बॉबी लैश्ले की शादी का भी आयोजन हुआ था। लेकिन इस शादी में वो सब कुछ हुआ जो शायद किसी ने सोचा होगा।

Ad

.ये भी पढ़ें-WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 30 दिसंबर, 2019

शादी के लिए मंच काफी अच्छा सजा हुआ था। लेेकिन उसी दौरान लाना के पहले पति आ गए और उन्होंने दावा किया कि जब लाना 18 साल की थी तब उनकी शादी हो चुकी थी लेकिन लैश्ले ने उनको पटक दिया। फिर थोड़ी देर में लैश्ले की पहली पत्नी आई जिसको लाना ने मारा। ये सब खत्म हो ही रहा था कि इस शादी में लिव मॉर्गन ने वापसी कर ली। लिव ने ये बताया कि वो प्यार करती हैं और ये शादी नहीं हो सकती। इसी को देख लैश्ले ने कहा कि वो लिव के साथ किसी रिश्ते में नहीं थे। तभी लिव ने बताया कि वो और लाना कुछ वक्त पहले एक रिश्ता बना चुकी थी। फिर क्या था लाना और लिव की हाथापाई हुई । तभी रिंग मे रखे केक से रुसेव बाहर निकले और लैश्ले की पिटाई कर दी।

लिव मॉर्गन इस अंदाज में वापसी करेंगी किसी ने सोचा नहीं था। तो आइए जानते हैं पांच कारण क्यों लिव मॉर्गन ने रॉ में लाना की पूर्व प्रेमिका बनकर वापसी की।

# स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाने के लिए

Ad

लाना, लैश्ले और रूसेव की इस स्टोरीलाइन को फैंस पसंद नहीं कर रहे थे। लेकिन जब से इस स्टोरीलाइन में ट्विस्ट आ रहे हैं तब से फैंस इसके प्रति दिलचस्पी ले रहे हैं। जिस तरह का सैगमेंट रॉ में बुक किया गया था फैंस इसे देखना काफी पसंद करते हैं। सभी को पता था कि ये स्टोरीलाइन शादी के बाद खत्म हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लिव मॉर्गन अब इस स्टोरीलाइन में शामिल हो गई है। अब ये स्टोरीलाइन और आगे जाएगी। इस चतुर्भुज प्रेम को अब WWE आगे भी बढ़ाते रहेगा। रेसलमेनिया 36 तक ये स्टोरीलाइन अब चलने की उम्मीद हैं। रूसेव ने लैश्ले को बुरी तरह पीटा। अब आगे लिव की बारी हैं।

# WWE ने LGBT स्टोरीलाइन को लेकर पहले ही बयान दिया था

Ad

साल 2016 में स्टैफनी मैकमैहन ने एक स्पोर्ट्स इवेंट में ये बताया था कि LGBT स्टोरीलाइन WWE का प्रोडक्ट हैं। और ये भी यहां उन्होंने बताया था कि इस तरह की स्टोरीलाइन को चलाने के लिए WWE क्रिएटिव स्टाफ को ट्रेनिंग दी गई है। तो इस तरह की स्टोरीलाइन को अब बढ़ा कर पेश करने की पूरी कोशिश यहां पर होगी। इसलिए इस स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया जा रहा है।

# किसी ने लिव मॉर्गन की इस तरह की वापसी के बारे में नहीं सोचा था

Ad

कई लोगों को ये लगा था कि लिव मॉर्गन, ब्रे वायट के साथ वापसी करेंगी। और इस खबर ने काफी जोर पकड़ा था। फायर फ्लाई फनहाउस में उनकी एसिसटेंट के तौर पर वो वापसी करेंगी ऐसा सभी ने सोचा था।लिव ने भी सोशल मीडिया पर इस बात के काफी संकेत दिए थे। ब्रे वायट ने भी अपने सैगमेंट में कुछ इस तरह का दिखाया था। किसी ने नहीं सोचा था कि लिव ऐसे वापसी करेंगी। और अब उन्हें काफी अच्छा रोल मिला है। ये सब पॉल हेमन का दिमाग है जिन्होंने अलग से कुछ किया है। जिसकी फैंस को उम्मीद नहीं होती है अगर वो होता है तो सब जगह इसकी ही चर्चा रहती हैं।

# रिंग में लिव ज्यादा एक्शन नहीं कर सकती, इसलिए इसे छुपाने के लिए

Ad

WWE को ये पता रहता है कि कौन सी स्टोरीलाइन किस सुपरस्टार के लिए बनी है। और कौन किस रोल में नजर आएगा। किसे किस रोल में सफलता मिलेगी। लैश्ले के वेडिंग सैगमेंट के बारे में किसी ने नहीं सोचा था। क्योंकि वो इस तरह के रोल नहीं करते आए है। जो जिस चीज के लिए बना है वो वही कर सकता है। लेकिन WWE में हमेशा कुछ अलग तरह का होता है। अगर लिव की वापसी रिंग में एक्शन के तौर पर होती तो शायद आगे जाकर फिर मजा नहीं आता। लिव इस तरह की स्टोरीलाइन में अपना काम अच्छे से कर सकती हैं। यहीं से आगे जाकर उन्हें ब्रेक थ्रू मिल जाएगा।

# एक रहस्य के तौर पर साल का अंत करने के लिए

लिव मॉर्गन ने एक ऐसी स्टोरीलाइन में वापसी की जिसे लोग पसंद नहीं कर रहे थे। और उनका आगे क्या रोल रहेगा ये भी किसी को नहीं पता है। तो अभी तक ये एक रहस्य हैं। पूरा यूनिवर्स अब लिव की वापसी की चर्चा कर रहा है। लिव और लाना के बीच क्या संबंध है ये भी किसी को नहीं पता। कई लोगों का ये भी कहना है कि सोन्या डेविल को इस रोल में लाना चाहिए था। वो ये काम अच्छा कर सकती थी। लेकिन लिव भी ये काम अच्छा कर सकती हैं। और आगे जाकर वो इस रोल को काफी अच्छे से निभाएंगी। WWE ने साल के अंत में बहुत बड़ा सरप्राइज फैंस को दिया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications