5 बातें जिस कारण NXT टेकओवर, रैसलमेनिया 33 से अच्छा हो सकता है

लगातार दूसरी साल NXT फिर से रैसलमेनिया के हफ्ते में NXT टेकओवर होस्ट करेगा। 1 अप्रैल को होनेवाले इस इवेंट के लिए दर्शक रैसलमेनिया से ज्यादा उत्साहित हैं। हम ऐसा नहीं कह रहे की रैसलमेनिया 33 फ़ैल होगा, लेकिन दो हफ्ते बाद शो है और कई चीज़ें अबतक साफ़ नहीं है। वहीं NXT ने ऑर्लैंडो के लिए तीन मैच तैयार कर लिये हैं और उनसे काफी उम्मीदें हैं। जब भी WWE के PPV के साथ NXT का कोई टेकओवर हुआ है, तब हर बार बाज़ी NXT ने ही मारी है। आने वाले टेकओवर पर भी ऐसा होगा। ये रहे 5 मुख्य कारण जिसके वजह से NXT टेकओवर रैसलमेनिया 33 से ज्यादा अच्छा होगा:

Ad

#5 अलिस्टर ब्लैक का डेब्यू
youtube-cover
Ad

हर साल NXT पर उनके मौजूदा स्टार्स कमाल का काम करते हैं लेकिन इसके साथ ही कंपनी टेकओवर पर सबके सामने नए स्टार्स को पेश करती है, जो कंपनी का भविष्य बन सकते हैं। हिडियो इटामी, बैरन कॉर्बिन, सामोआ जो, केविन ओवेन्स जैसे स्टार्स ने टेकओवर पर ही डेब्यू किया था। NXT टेकओवर: ऑर्लैंडो इस क्रम को जारी रखेगी। पिछले कुछ हफ्तों से NXT टीवी पर अफवाहें हैं कि अलिस्टर ब्लैक शो पर दिख सकते हैं। ब्रिटिश रैसलिंग में उन्हें टॉमी एंड के नाम से जाना जाता है। जनवरी में WWE यूनाइटेड किंगडम चैंपियनशिप में नेविल के खिलाफ लड़ते समय उन्होंने अपने असली नाम का इस्तेमाल किया था। अलिस्टर ब्लैक का WWE यूनिवर्स के लिए क्या योगदान होगा, ये देखने वाली बात है। लेकिन टेकओवर: ऑर्लैंडो पर उन्हें पहली बार अलिस्टर ब्लैक की झलक मिलेगी और ये कमाल का होगा। #4 शो का माहौल shinsuke-nakamura-vs.-sami-zayn-1489863854-800 NXT टेकओवर पर हमेशा दर्शकों का हुजूम उमड़ता है और वो कभी निराश होकर वापस नहीं लौटते। मेन इवेंट कुछ इतना खास नहीं रहता क्योंकि उसमें दर्शक कई बार बोर हो जाते हैं। रैसलमेनिया पर दुनिया भर के रैसलर्स आते हैं और इस वजह से वहां पर दर्शकों को काबू नहीं किया जा सकता। लेकिन फिर उनका एरीना इतना बड़ा होता है कि छोटी बिल्डिंग वाला असर वहां पर दिखाई नहीं देता। एमवे सेंटर में होने वाला टेकओवर: ऑर्लैंडो में दर्शकों की भीड़ आएगी। रैसलमेनिया के मुकबले NXT को जोशीले दर्शकों का काफी फायदा होगा। #3 बढ़िया टैग टीम मैच authors-of-pain-vs.-the-revival-vs.-johnny-gargano-and-tomasso-ciampa-1489863997-800 रैसलमेनिया के टैग टीम मैच उबाऊ होते हैं। इस साल भी ऐसा ही कुछ होगा। रॉ में द क्लब, सिजेरो एवं शेमस और एंजो एवं कैस के खिलाफ अपना ख़िताब बचाएंगे। ट्रिपल थ्रेट टैग टीम मैच की किसे प्रवाह होती है। वैसे NXT टेकओवर: ऑर्लैंडो में भी ट्रिपल थ्रेट टैग टीम मैच हो रहा है। लेकिन इसका बिल्ड अप बढ़िया है। DIY, द रिवाइवल और मौजूदा चैंपियंस ऑथर्स ऑफ़ पेन के बीच महीनों से टकराव हो रही है। पिछले हफ्ते NXT के जनरल मैनेजर विलियम रीगल ने इस मैच को टेकओवर के लिए आधिकारिक कर दिया। इसे देखने में मजा आएगा। #2 शो की लंबाई

youtube-cover
Ad

पिछले कुछ सालों से रैसलमेनिया का शो छह घंटे लम्बा चला है। हालांकि इसमें किकऑफ़ शो भी शामिल है, लेकिन सबसे बड़े शो का इतना लम्बा होना कहाँ तक सही है। जैसे पिछले साल रैसलमेनिया 32 था। आप भले ही रैसलिंग के कितने ही बड़े चाहने वाले क्यों न हों, छह घन्टे के शो से हर कोई ऊब जाता है। इतने लम्बे शो के लिए कंटेंट तैयार करना कोई आसान काम नहीं है। शुक्र है टेकओवर: ऑर्लैंडो केवल ढाई घंटे का है। पिछले कुछ समय से NXT टेकओवर सही गति से आगे बढ़ती है। जिससे दर्शक उबाऊ महसूस नहीं करते। #1 मेन इवेंट में रीमैच bobby-roode-vs.-shinsuke-nakamura-2-1489864052-800 लगातार छठी बार एक पार्ट टाइमर, रैसलमेनिया के मुख्य इवेंट में जाएगा, वहीं पहली बार दो पार्ट टाइमर मेनिया के मुख्य इवेंट में होंगे। ऐसा करते हुए WWE अपने रोस्टर के लिए अच्छा सन्देश नहीं भेज रही। उन्हें टिकट बिक्री के लिए अपने स्टार्स पर भरोसा नहीं है। इस समय गोल्डबर्ग बनाम ब्रॉक लैसनर के बीच भिड़ंत काफी बड़ी भिड़ंत है, लेकिन गोल्डबर्ग के पिछले दो मुकाबले निराशाजनक थे। ऐसा ही कुछ रैसलमेनिया पर भी हो सकता है। वहीं NXT टेकओवर: ऑर्लैंडो में बॉबी रोड का सामना शिंस्के नाकामूरा से होगा। इनकी भिड़ंत टेकओवर: सान अंटोनिओ में भी हुई थी, जहाँ पर उन्होंने कमाल किया था। नाकामूरा ख़िताब के साथ अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और यहां पर होने वाला रीमैच दर्शक ज़रूर पसंद करेंगे। लेखक: ग्रैहम मैथ्यू, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications