केविन ओवेंस अपने करियर पर स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के प्रभाव के बारे में हमेशा से ही बात करते आए हैं। उनके वर्तमान चरित्र और ऑस्टिन के एटीट्यूड एरा वाले किरदार के बीच बहुत सारी समानताएं हैं। केविन ओवेंस ने स्टनर को अपने फिनिशर के रूप में उपयोग करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा ओवेंस अथॉरिटी और शेन मैकमैहन के अत्याचार के खिलाफ लड़ रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे ऑस्टिन ने शेन के पिता विंस मैकमैहन के खिलाफ किया था।यह भी पढ़ें: रैसलिंग जगत में राज करने वाले 3 परिवार बावजूद इसके ऑस्टिन और ओवंस का RAW रीयूनियन में एक विशेष सैगमेंट क्यों नहीं हुआ, यह एक सवाल हर किसी के मन में है। भले ही हमें यह लग रहा हो कि यह सैगमेंट होना चाहिए था लेकिन कई महत्वपूर्ण बातें ऐसी भी है जो यह साबित करती हैं कि यह सैगमेंट ना करना भी एक अच्छा और सोच समझ कर लिया गया फैसला था। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अगर कोई ठोस कारण ना रहता तो शायद ही डब्लू डब्लू ई (WWE) इस मौके को भुनाने से चूकती। आइये जानते है ऐसा न होने के संभावित कारण क्या हो सकते हैं।# उस सैगमेंट में केविन ओवंस कोई विशेष छाप नहीं छोड़ पाते3:16 STONE COLD 💀@steveaustinBSR @wwe pic.twitter.com/3f6qCh9Ajc— JOEY EYEZ (@DJJOEYEYEZ) July 23, 2019केविन ओवंस बेहद ही शानदार रेसलर हैं। वह इस समय WWE के सबसे अच्छे सुपरस्टार्स में से एक है, चाहे वह प्रोमो काटने की बात हो या फिर रिंग में जरूरी काबिलियत की। उन्हें हमेशा फैंस का समर्थन मिला है। लेकिन फिर भी उन्हें स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के साथ सैगमेंट में नहीं डाला जा सकता क्योंकि वो रैसलिंग इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार हैं। इसका सबूत उसी वक्त दिख गया जब हल्क होगन और रिक फ्लेयर के होने के बावजूद स्टोन कोल्ड की एंट्री पर दर्शक झूम उठे थे और स्टोन कोल्ड ने अपने छोटे से ही प्रोमो से शो में चार चांद लगा दिए। WWE यह भी नहीं चाहती कि दर्शक उस समय की इस समय से तुलना करें। उन्हें यह ना पता लगे कि उस समय मे चीजें आज से कितनी बेहतर थी।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं