WWE के सारे फैंस दूसरे स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन का इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि कोई दूसरा स्टीव ऑस्टिन मिलना काफी मुश्किल हैं। जिस रणनीति से
द टेक्सस रैटलस्नेक वर्क को हाई लेवल पर सफल बनाया गया, उसे दोहराया नहीं जा सकता। ऐसे चीजें ज़िंदगी में एक बार ही होती है और उसकी सफलता ने WWE की किस्मत ही बदल दी।
अब समय आ गया है कि WWE और फैंस इस सपने से आगे बढ़े। रोमन रेंस वो सुपरस्टार नहीं है, जोकि कंपनी उन्हें समझती हैं और अगर उनके उस उचाई तक पहुँचने का इंतज़ार करना है, तो उसे सिर्फ वक़्त की बरबादी ही कहा जाएगा। ऑस्टिन ने जो किया था, वो एक चमत्कार था और यही उम्मीद रेंस से करना, तो इस समय में बेईमानी ही होगी।
कंपनी ने रोमन रेंस के साथ बहुत कोशिश कर ली, लेकिन वो उन्हें वहाँ नहीं ले जा पा रहे, जहां वो उसे देखना चाहाते है। हालांकि विंस मैकमैहन को अभी भी रोमन रेंस पर पूरा भरोसा है।
अब वक्त आ गया है कि रेंस को एक विलन बनाया जाए और फैंस भी उन्हें उसी रूप में पसंद करेंगे और उसी तरह वो सफल भी हो सकते है। उनकी किस्मत जब तक नहीं बदलेगी, जब तक वो अपने किरदार में बदलाव नहीं लाएँगे।
फैंस अगले बड़े सुपरस्टार का इंतज़ार कर रही है, लेकिन उन्हें अगले बड़े विलन का इंतज़ार करना चाहिए, जोकि रोमन रेंस हो सकते हैं।
Published 18 Jul 2016, 11:30 IST