5 कारण जिसकी वजह से रोमन रेंस WWE के बड़े विलन साबित हो सकते हैं

#
Ad
4 प्लान ए फ्लॉप रहा
20151222_reignsinterview_1920x1080-1468117996-800

WWE ने रोमन रेंस को उठाने के लिए पिछले एक साल से कोशिश कर रही हैं। टीवी पर उन्हें एक गुड गाय साबित करने के लिए कितने घंटे बर्बाद किए गए। कितने प्रोमोज दिए, बैकस्टेज में उन्हें महत्व दिया गया और यहाँ तक कि WWE नेटवर्क के जरिये भी उन्हें उठाने की कोशिश की गई। हालांकि कुछ भी काम नहीं आया और सारे प्लान फ्लॉप रहे। WWE ने उन्हें पीछे खीचने की भी कोशिश की। उनके लिए सबसे अच्छा पल था, जब उन्होंने शेमस को रॉ में हराया था और WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। उस समय उन्हें क्राउड़ की तरफ से अच्छा रिस्पोंस मिला था। लेकिन यह सब भी ज्यादा समय तक नहीं चला और जब ब्रॉक लैसनर ने उनके ऊपर हमला किया, उस मूव को फैंस ने काफी पसंद किया और उसके बाद से फैंस का नज़रिया रेंस की तरफ पूरी तरह से बादल गया। उनका व्यवहार और उनके प्रोमोज भी उनकी मदद नहीं कर पर और वो फैंस के समय एक मज़ाकिया किरदार बनकर रह गए। इन सब के बाद रेंस की हालत वही हो गई थी, जोकि उनके चैम्पियन बनने से पहली थी। रोमन रेंस को लगातार फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा था और इसके बावजूद WWE ने इसे ऐसे ही चलना दिया। रोमन रेंस ने बीच रैसलमेनिया में ट्रिपल एच को हराया और दोबारा चैम्पियन बने। लेकिन उस समय फैंस ने उन्हें एक चैम्पियन के रूप में स्वीकार नहीं किया और यह दाँव उलटा पड़ा। किसी को पसंद हो या नहीं हो रोमन रेंस कंपनी के एक बड़े फेस बन गए थे। रोमन फैंस की पसंद नहीं थे। यह कंपनी का प्लान A था और अब सही वक़्त है कि प्लान B को अमल में लाया जाए।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications