WWE जो इस समय एक चीज सबसे जल्दी होता देखना चाहेगा और वो है रोमन रेंस का इन सबसे उभरना। कंपनी रोमन रेंस को अगला बेबीफेस बनाना चाहती है और यह तब तक नहीं हो पाएगा, जब तक रेंस खुद को इस दलदल से बाहर नहीं निकालेंगे। WWE और रोमन रेंस इससे उभरने की जितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन वो इसमें नाकाम ही हो रहे हैं। कंपनी का प्लान ए फ्लॉप रहा, हालांकि WWE हार नहीं मानेंगी, लेकिन यह होना बहुत मुश्किल है। अगर रेंस विलन बनते है, तो वो इससे अच्छे से उभर पाएंगे। वो फैंस की नाराजगी झेलना सीखेंगे और आगे जाकर वो बन सकते है, जोकि कंपनी उन्हें बंता देखना चाहती है। शील्ड के अलग होने के बाद से यह पहला मौका हो सकता है कि उनके ऊपर कोई दबाव नहीं होगा। रेंस अपने किरदार में घुस सकते है और उसे एंजॉय भी कर सकते है। WWE के पास भी ट्रिपल एच के बाद एक अच्छा विलन होगा। सबसे जरूरी रेंस इन सबसे उभर पाएंगे। हालांकि यह वो सपना नहीं है, जोकि कंपनी ने देखा था, फिर भी रेंस के लिए यह अच्छा होगा।