5 कारण क्यों केविन ओवंस और समोआ जो दोनों WWE के लिए महत्वपूर्ण हैं

20-24-43-8f285-1515619382-500

एक बार दर्शक जिस सुपरस्टार को पसंद कर लेते हैं तो उसकी कामयाबी तय है। लेकिन ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनका किरदार दर्शक एक बार नापसंद कर दें तो उन्हें उसे बदलने में काफी समय लग जाता है। मौजूदा रोस्टर में भी ऐसे दो सुपरस्टार हैं केविन ओवंस और समोआ जो।

Ad

रोस्टर में दोनों की मौजूदगी काफी मायने रखती है। दोनों स्टार्स स्टोरीलाइन के लिए काफी अहम हैं। ऐसा कहने के पीछे कुछ वजह हैं और यहां पर हम उन्हीं 5 वजहों का जिक्र करेंगे।

#5 दोनों गोल-मटोल शरीर होने के बावजूद अच्छा काम करते हैं

जब भी बात रैसलर की होती है तो हमारे दिमाग मे शार्प लुक्स, टोन मसेल्स और एब्स वाले किसी रैसलर की तस्वीर आती है। लेकिन केविन ओवंस और समोआ जो ने इस धारणा को गलत साबित किया है।

प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया मे ऐसे बेहद ही कम रैसलर्स हैं जिन्होंने बिना आकर्षक शरीर के दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। उस क्लब में ओवंस और जो का नाम भी शामिल है। ये अच्छी बात है कि ये दोनों रैसलर्स अपने शरीर की जगह रिंग में अपने प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।

#4 बेहतरीन प्रोमोज़

19-23-57-e6ad9-1515618515-500

रिंग के अंदर दोनों स्टार्स का प्रदर्शन काफी ज़रूरी है लेकिन किसी स्टार के कामयाबी के लिए केवल रिंग परफॉरमेंस मायने नहीं रखती।

स्मैकडाउन लाइव पर हमने केविन ओवंस को कमिश्नर शेन मैकमैहन के खिलाफ काफी कुछ बोलते हुए सुना था। खासकर के उनका मौजूदा "Yep" मूवमेंट काफी लोकप्रिय रहा था।

वहीं दूसरे ब्रैंड रॉ पर समोआ जो भी द शील्ड के खिलाफ काफी कुछ बोलते आ रहे हैं। शो के बाद जब वो रेनी यंग के सामने उनके पति, डीन एम्ब्रोज़ को पीटने की धमकी दे रहे थे, वो प्रोमो बड़ा खास था। दोनों स्टार्स की बातों से ये बात साफ है कि वो स्टोरीलाइन को मजेदार बना देते हैं।

#3 दर्शकों को आकर्षित करना

samoa-joe-brock-lesnar-1498608594-800

साल 2017 केविन ओवंस के लिए बेहद खास रहा। शेन मैकमैहन के खिलाफ उनकी दुश्मनी चलती रही और साल 2018 में भी ये आगे बढ़ेगी। वहीं पिछले साल ब्लू ब्रैंड के सभी टॉप स्टार्स से उनका मुकाबला हो चुका था।

ओवंस के कारण ही रैसलमेनिया 34 के लिए डेनियल ब्रायन बनाम शेन मैकमैहन के मैच की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं मंडे नाइट रॉ पर समोआ जो का सामना सभी टॉप स्टार्स से हो चुका है।

चाहे वो ब्रॉक लैसनर हो, जॉन सीना, सैथ रॉलिंस, डीन एम्ब्रोज़ या फिर रोमन रेन्स, समोआ जो सभी से भीड़ चुके हैं। सभी टॉप स्टार्स कोकिना क्लच का शिकार बन चुके हैं। रॉयल रम्बल पर दर्शक दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

#2 लगातार अच्छा प्रदर्शन करना

20-25-19-b94de-1515618417-500

पिछले एक साल में ऐसे बेहद ही कम मौके होंगे जहां ये दोनों स्टार्स दर्शकों की उम्मीदों पर खरे न उतरें हों। जब भी ये दोनों रैसलर्स रिंग में उतरें तब उन्होंने दर्शकों को एक बेहतरीन मैच दिया।

मैकमैहन, क्रिस जैरिको, सैमी जेन जैसे स्टार्स के खिलाफ ओवंस के कई बेहतरीन मैच देखने मिले। हैल इन ए सैल में शेन मैकमैहन के खिलाफ उनका मैच शानदार था।

वहीं समोआ जो भी रेड ब्रैंड में बेहतरीन काम करने में लगे हुए थे। शील्ड के तीनों सदस्य के खिलाफ उनके फिउड देखने लायक थे। उन्होंने हील की भूमिका बखूबी निभाई है।

#1 उम्दा हील

20-25-46-12d8c-1515618388-500

भले ही शो में मिज़ टीवी सबसे लोकप्रिय शो हो लेकिन इन दोनों स्टार्स के बिना शो बिल्कुल फींका हो जाएगा। हील के रूप में दोनों स्टार्स बेहतरीन काम करते हैं। दोनों दर्शकों को भड़काने का अच्छा काम करते हैं। दर्शकों को उन्होंने उनसे नफरत करने पर मजबूर किया है।

दोनों में से "हील ऑफ द ईयर" का खिताब किसे मिलेगा ये देखना दिलचस्प होगा।

लेखक: रैसलिंग मास्टर, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications