5 कारण क्यों डेनियल ब्रायन की जगह शेन मैकमैहन विलन बनेंगे

1. Would fans really accept a Daniel Bryan heel turn

स्मैकडाउन लाइव का मेन इवेंट प्रोग्राम पिछले 2 महीने से शेन मैकमैहन और डेनियल ब्रायन के इर्द गिर्द घूम रहा है। दरअसल ब्लू ब्रैंड में 16 महीने साथ रहने के बाद पिछले साल की सर्वाइवर सीरीज के बाद से कमिश्नर शेन और जनरल मैनेजर ब्रायन के बीच टकराव आना शुरू हो गया है। इस समय दोनों ही हील का रूप ले सकते हैं, इस तरह की झलक पिछले कुछ समय से देखने को मिल रही है। शेन मैकमैहन कुछ अलग ही पागलपन की तरह रिएक्ट कर रहे हैं और ब्रायन ,केविन ओवंस और सैमी जेन के साथ विलन के रूप में नजर से आ रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको वो 5 कारण बताएंगे, जिसमें मैकमैहन फ्यूचर में हील के रूप में आ सकते हैं और ब्रायन नहीं।

1. क्या डेनियल ब्रायन को हील के रूप में देख उनके फैंस पसंद करेंगे?

क्या आपको याद है कब डेनियल ब्रायन ने हील का रूप लिया था? 2011 के WWE हैवीवैट चैंपियनशिप में उन्होंने रिंग के अंदर ठीक उसी तरह “Yes!” चिल्लाकर बोला, जैसे कि अब बोलते हैं। वहीं जब ऑडियंस ने उन्हें कॉपी करना शुरू किया, तो उन्होंने "NO!" कहना शुरू कर दिया था, जोकि “Yes!” की तरह ही पॉपुलर हो गया। हालांकि ये फर्क नहीं पड़ता कि ब्रायन हील के रूप में क्या करते हैं, क्योंकि वो काफी एंटरटेनिंग हैं और अपनी जॉब बहुत अच्छे से कर रहे हैं। हालांकि फैंस उसमें उनका साथ नहीं दे रहे, लेकिन उन्हें पसंद जरूर करते हैं। दरअसल कुछ साल बाद, 2013 से 2014 के बीच रैसलमेनिया मेन इवेंट में मिड-कार्ड परफॉर्मर के तौर पर वो "स्टोन कोल्ड" स्टीव ऑस्टिन और द रॉक की तरह यूनिवर्सल सुपरस्टार बन गए। रिंग प्रतियोगिता में इंजरी होने के कारण ब्रायन को रिटायर होने के लिए मजबूर किया गया था।

2. शेन मैकमैहन करीब एक दशक से हील के रूप में नहीं दिखे हैं

2. Shane McMahon hasn’t been a heel for a decade

बहरहाल जब तक किसी सुपरस्टार का नाम बड़े पद पर नहीं आता है, तो उसे WWE में अपने करियर में 3-4 बार बेबीफेस और हील का रूप लेना ही पड़ता है। शेन मैकमैहन ने हील और बेबीफेस दोनों का ही किरदार निभाया है। उन्होंने 90 के दशक में WWE टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की थी। हालांकि कंपनी से 6 साल दूर रहने के कारण उनके फैंस ने उन्हें 2007 से हील के रूप में लड़ते हुए नहीं देखा, जब उनका और विंस का मुकाबला बॉबी लैश्ली के साथ हुआ था। स्मैकडाउन लाइव के कमिश्नर बेबीफेस के रूप में दो साल बाद द अंडरटेकर, एजे स्टाइल्स और केविन के साथ लड़ते हुए नजर आए थे, लेकिन अगर वो अब हील बन जाते हैं तो हैरानी नहीं होगी।

3. अगर डेनियल ब्रायन छोड़कर जा रहे हैं, तो उनके बारे में इतनी चर्चा क्यों?

3.

फरवरी 2016 को जबसे रिंग में डेनियल ब्रायन ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है, तभी से उनके बारे में विवादित टिप्पणियां और रिपोर्ट पब्लिश होनी शुरू हो गई थी कि क्या वो एक दिन WWE या दूसरी कंपनी में फिर से लड़ते हुए दिखेंगे। सितंबर 2017 में ब्रायन का कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो जाएगा और हाल ही में आई रिपोर्ट में दिया गया है कि स्मैकडाउन लाइव के जनरल मैनेजर कंपनी के साथ एक नई डील करने से मना कर सकते हैं। दरअसल अगर यही बात है तो WWE ब्रायन को हील के रूप में आने के लिए और उनके 6-8 महीने के लिए इतनी स्टोरीज बनाने में क्यों अपना समय बर्बाद कर रही है, जबकि उन्हें पता है कि वो WWE छोड़कर जाने वाले हैं।

4. रिंग में उनकी सबसे बेस्ट हील प्रतियोगिता

4.

क्या मिस्टर मैकमैहन का कैरेक्टर एक यादगार पल साबित होता, अगर वो "स्टोन कोल्ड" स्टीव ऑस्टिन, द अंडरटेकर और शॉन माइकल्स के खिलाफ नहीं लड़ पाते? डैनियल ब्रायन WWE में रैसलिंग तभी कर पाएंगे, जब उन्हें WWE द्वारा रिंग में उतरने का क्लीयरेंस मिल जाएगा। लेकिन शेन मैकमैहन बिना कुछ किए एक शानदार अथॉरिटी फिगर का काम कर सकते हैं।

5. शेन मैकमैहन हील रूप में काफी अच्छे लगते हैं

5

डेनियल ब्रायन बेबीफेस के रूप में हमेशा से सबसे बेस्ट WWE सुपरस्टार में से एक रहे हैं। लेकिन अच्छे परफॉर्मर्स की अगर बात की जाए तो उनके कई तादाद में विरोधी भी हैं। वहीं दूसरी ओर, शेन मैकमैहन अपने फेस की वजह से काफी पॉपुलर हैं वहीं आडियंस से भी आप सभी ने सुना होगा, जब उन्होंने स्मैकडाउन लाइव में अपने आपको साबित किया था, हालांकि वो काफी शानदार हील भी हैं। 90 के दशक में द कॉर्पोरेशन के हिस्सा के रूप में डी-जनरेशन एक्स के साथ मिड- 2000 में फिउड के बाद बहुत ही कम सुपरस्टार्स होंगे, जिन्होंने उनकी तरह फैंस बनाए हो। 2017 के सर्वाइसर सीरीज के बाद अंडर सीज में जब उन्होंने बेहद गुस्से वाले करेक्टर में वापसी की थी, वो काम उनका अब तक का सबसे बेस्ट काम था। लेखक- डैनीहार्ट, अनुवादक- मोहिनी भदौरिया